WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

विश्व हिंदू महासंघ संगठन में महामंडलेश्वर किरन नंदगिरी को बड़ी जिम्मेदारी: बनीं क्षेत्रीय महामंत्री

विश्व हिंदू महासंघ संगठन में महामंडलेश्वर किरन नंदगिरी को बड़ी जिम्मेदारी: बनीं क्षेत्रीय महामंत्री

 

योगी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगी किरन नंदगिरी

 

रिपोर्ट सत्यदेव पांडे बीएमएफ ब्यूरो चीफ सोनभद्र

 

*सोनभद्र।* विश्व हिंदू महासंघ संगठन द्वारा संगठन विस्तार अभियान के अंतर्गत महत्वपूर्ण नियुक्तियां की जा रही हैं। इसी क्रम में महामंडलेश्वर किरन नंदगिरी को विश्व हिंदू महासंघ संगठन के किन्नर प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह और खुशी का माहौल है। यह नियुक्ति विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति तथा किन्नर प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष काजल किरन की संस्तुति पर की गई। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि महामंडलेश्वर किरन नंदगिरी अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगी। नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री महामंडलेश्वर किरन नंदगिरी ने नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ महाराज के विचारों और जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि समाज के अधिकारों, शिक्षा, सम्मान और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि विश्व हिंदू महासंघ संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से गांव-गांव और शहर-शहर कार्यकर्ताओं को जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा, जिससे संगठन की आवाज को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। महामंडलेश्वर किरन नंदगिरी की नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment