सामाजिक समरसता के रूप में मनाया जायेगा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव…..अरूण दीक्षित
————————————
एटा ! भगवान परशुराम सेवा संस्थान द्वारा संचालित सामाजिक संगठन सामाजिक चेतना मंच एवं ब्रहम समाज एकता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूण दीक्षित ने संगठन के कैम्प कार्यालय कचहरी रोड पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में कहा कि भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम सामाजिक समरसता के प्रतीक थे, जिनके द्वारा समाज में समरसता स्थापित करने के लिए है-है वन्शी आतताइयों का विनाश कर योग्य शासकों को उनके राज्यों का संचालन का दायित्व प्रदान कर स्वंय महेन्द्रगिरि पर्वत पर अपना आश्रय बनाया।
अरुण दीक्षित ने आगे कहा कि ऐसे चिरन्जीवी भगवान परशुराम का अवतरण दिवस जो इस वर्ष 19 अप्रैल 2026 को है, उस दिन को सम्पूर्ण भारतवर्ष में समाजिक समरसता के रूप में मनाये जाने का संगठन ने निर्णय लिया है, जिसके अन्तर्गत समााजिक चेतना मंच में समाहित सभी धर्म-पन्थ जातियों के समाजसेवी एक जुट होकर सम्पूर्ण भारतवर्ष में भगवान परशुराम का अवतरण दिवस सामाजिक समरसता के रूप में भव्य एवं दिव्यता के रूप में मनाये जाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसके उपलक्ष में 19 अप्रेल से लेकर 19 मई 2026 तक जगह-जगह भगवान परशुराम की शोभा यात्रायें निकाली जायेगी।
अरुण दीक्षित ने आगे कहा कि इसी क्रम में जनपद के विकास खण्ड जैथरा के ग्राम कसैला जहां भगवान परशुराम का फरसा स्थापित है, उसमें 19 अप्रैल को प्रातः हवन पूजा आरती कर भव्य एवं दिव्य शोभा यात्रा निकाली जा रही है, जिसमें सर्व समाज के भगवान परशुराम के अनुयायी बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे।
प्रेस वार्ता में अरूण दीक्षित के साथ संगठन के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव कुँवर अमित राज दीक्षित, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन अनिल कुमार गुप्ता, क्षत्रिय विचार एवं विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास सिंह चौहान , प्रदेश उपाध्यक्ष एवं आगरा जोन प्रभारी डॉ० प्रमोद मिश्रा , राहुल पाण्डेय, आशीष पाण्डेय, उपेन्द्र दुवे , दीपक आदि संगठन के पदाधिकारीगण मौजूद रहे ।








