WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

संयुक्त सचिव भारत सरकार श्री वेंकटेसपाथी द्वारा स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ, रिपोर्ट राम नरेश यादव

*संयुक्त सचिव भारत सरकार श्री वेंकटेसपाथी द्वारा स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ*

Oplus_131072

*पीएमश्री स्कूलों का निरीक्षण कर शैक्षिक दक्षता का आकलन किया*

एटा
केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव एवं पीएम श्री स्कूलों के सेंट्रल नोडल अधिकारी वेंकेटेसपाथी 03 अपै्रल को प्रवास पर एटा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले के तीन प्रमुख पीएम श्री विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षिक गुणवत्ता, डिजिटल संसाधनों एवं आधारभूत सुविधाओं का गहन अध्ययन किया। इससे पूर्व संयुक्त सचिव द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), एटा से स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ किया।
नई दिल्ली से आये संयुक्त सचिव वेंकेटेसपाथी द्वारा सर्वप्रथम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), एटा से स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत केजीवीबी सकीट के छात्राओं को बैग व पुस्तक वितरित कर स्कूल चलो अभियान जागरूकता एलईडी वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान वाराणसी से मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा स्कूल चलो अभियान के शुभारम्भ का लाइव प्रसारण भी एलईडी वैन के माध्यम से दिखाया गया।
जिसके पश्चात संयुक्त सचिव द्वारा पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा की उपलब्धता, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट बोर्ड एवं स्मार्ट क्लास के संचालन, प्रयोगशालाओं की स्थिति, लर्निंग कॉर्नर की उपयोगिता, स्वच्छता व्यवस्था एवं विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालयों को और अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं सुविधायुक्त बनाने के लिए आवश्यक संसाधनों एवं सुधार के उपायों पर शिक्षकों एवं अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।
संयुक्त सचिव ने पीएमश्री विद्यालयों के 21 संतृप्ति बिंदुओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए विद्यार्थियों के शत-प्रतिशत नामांकन एवं नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार, अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था तथा सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया।
पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी शैक्षिक दक्षता का आकलन किया। विद्यार्थियों के संतोषजनक उत्तरों से वे प्रभावित हुए और शिक्षकों की सराहना की।
इसके पश्चात पीएमश्री पुलिस लाइन विद्यालय का भी निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण पीएमश्री विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी थान सिंह, अनिल कुमार, अमित सक्सैना, दीप्ती, नेत्रपाल सिंह, अंकित मिश्रा, प्रधानाचार्य पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय राजकृष्ण शर्मा, प्रधानाचार्य पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय शारदा सरन, जिला समन्वयक अविनाश शुक्ला, अमित चौहान, संजय मिश्रा, आशीष गंगवार, रामलखन सहित डायट के समस्त प्रवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment