*क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मित्तल जी के नेतृत्व में क्रीड़ा भारती की भव्य साइकिल रैली सम्पन्न*
*100 से अधिक खिलाड़ियों, युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग*
आगरा। “खेलो–बढ़ो–स्वस्थ रहो” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से क्रीड़ा भारती, आगरा द्वारा जिला अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र कुमार मित्तल जी के नेतृत्व में एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें 100 से अधिक खिलाड़ियों, युवाओं,महिलाओं, बच्चों एवं खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तथा बच्चों के हाथों में तख्तियां लगी हुई थी जिसमें स्वास्थ्य को ठीक रखने के संदेश लिखे हुए थे। रैली का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना तथा प्रदूषण कम कर प्रकृति एवं वन संरक्षण के प्रति समाज को प्रेरित करना था। रैली के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “फिट इंडिया, हिट इंडिया” के संदेश को भी जन-जन तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 100 फूटा चौराहा से मुख्य अतिथि श्री नारायण बोरानी जी (मोना भैया), समाज सेवक द्वारा फीता काटकर, हरी झंडी दिखाकर एवं सभी प्रतिभागियों का तिलक कर किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री वेद मित्तल जी भी उपस्थित रहे। रैली 100 फूटा से प्रारंभ होकर 80 फुटा मार्ग से होते हुए किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। रैली में बड़ी संख्या में बच्चों ने भी सहभागिता की और स्वस्थ जीवनशैली तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी प्रतिभागियों ने प्रत्येक रविवार को साइकिल चलाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ ली। रैली में श्री राजेश कुलश्रेष्ठ जी (ब्रज प्रांत संयोजक, क्रीड़ा भारती), श्री चंद्र प्रकाश जी (जिला मंत्री, क्रीड़ा भारती), श्री अमर सिंह राठौर जी (युवा प्रमुख, आगरा जिला, क्रीड़ा भारती), श्री राजेश कुशवाहा जी (प्रांत सह संयोजक, क्रीड़ा भारती), श्री राहुल कुशवाहा जी (एत्मादपुर तहसील सह संयोजक, क्रीड़ा भारती) एवं श्री फलीराम जी (सह संयोजक, तहसील फतेहाबाद) विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा सभी ने रैली में सक्रिय सहभागिता की।रैली का नेतृत्व श्री वीरेन्द्र कुमार मित्तल जी (जिला अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती, आगरा) एवं श्री मनीष नेमिरा मित्तल (डायरेक्टर, मिगफ्रे ग्रुप) के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतिभागियों ने शहर के विभिन्न मार्गों पर साइकिल चलाकर स्वास्थ्य, फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण एवं वृक्ष संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। इस अवसर पर मिगफ्रे परिवार की ओर से भी विशेष सहयोग एवं सहभागिता रही। कार्यक्रम में श्रीमती निर्मल चौहान (प्राचार्या, एवीएमडी इंस्टीट्यूट श्री यतेंद्र सारस्वत (उप- एवीएमडी इंस्टीट्यूट श्रीमती ममता बघेल (सुपरवाइजर, ), श्री दिनेश कुमार (कोऑर्डिनेटर, एवीवी), श्री सुनील कुमार (एवीवी) एवं श्रीमती प्रीति सक्सेना ( केवीपीएस ) की विशेष उपस्थिति रही, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।अपने संबोधन में श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी ने कहा कि “स्वस्थ समाज ही विकसित राष्ट्र की नींव होता है। खेल और नियमित व्यायाम व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाते हैं।” वहीं श्री मनीष नेमिरा मित्तल ने कहा कि “साइकिलिंग स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी प्रभावी माध्यम है। हमें अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ना चाहिए।”मुख्य अतिथि श्री नारायण बोरानी (मोना भैया) ने कहा कि “प्रदूषण मुक्त और स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए युवाओं के साथ-साथ बच्चों को भी आगे आना होगा। साइकिल का अधिक उपयोग न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।”रैली के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे नियमित रूप से साइकिल चलाकर स्वास्थ्य को बढ़ावा देंगे तथा प्रदूषण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करेंगे।
नारे:









