कांवड़ रूट का किया गया निरीक्षण, श्रद्धालुओं से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, रिपोर्ट पवन यादव

 

 

*एटा -कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जि. द्वारा कांवड़ रूट का किया गया निरीक्षण, श्रद्धालुओं से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

 

 

वर्तमान में संचालित पवित्र कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जि. द्वारा थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत कांवड़ रूट का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकएटा द्वारा महाराणा प्रताप चौक, गुरुकुल तिराहा, हाईवे अंडरपास सहित प्रमुख कांवड़ मार्गों का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग, संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा प्रबंध तथा कांवड़ मार्ग पर लगाए गए चेतावनी एवं सांकेतिक बोर्डों का गहन निरीक्षण किया। इसके साथ ही कोतवाली देहात क्षेत्र के गिरौरा स्थित मरकुटिया मंदिर पर विश्राम कर रहे कांवड़ियों से आत्मीय संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा उन्हें पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुरक्षा एवं सहायता व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने पुलिस सहायता केंद्रों, मेडिकल बूथों, शिविरों एवं भंडारों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखते हुए सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहे। जनपद एटा पुलिस कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

Leave a Comment