WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पत्रकारों ने लिया राष्ट्रहित और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*ताज प्रेस क्लब में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस*

*पत्रकारों ने लिया राष्ट्रहित और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प*

 

आगरा। ताज प्रेस क्लब परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, उल्लास और सामाजिक सरोकारों के साथ धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष मनोज मिश्र ने विधिवत ध्वजारोहण किया। जैसे ही तिरंगा आसमान में लहराया, पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर हो गया। इस दौरान राष्ट्रगान की धुन प्रख्यात सुधीर बैंड द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसे उपस्थित पत्रकारों और अतिथियों ने सम्मानपूर्वक खड़े होकर गाया। ध्वजारोहण के बाद ताज प्रेस क्लब परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप, नगर आयुक्त संतोष वैश्य, एडीएम प्रशासन आज़ाद भगत सिंह, एडीएम प्रोटोकॉल अमरेंद्र कुमार वर्मा , सिटी मजिस्ट्रेट अमित शुक्ला और डीपीआरओ मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने पौधे लगाए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल देश की आजादी का उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को याद करने का भी अवसर है। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाना वर्तमान समय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में शामिल है। कार्यक्रम के दौरान ताज प्रेस क्लब परिसर में पत्रकारिता से जुड़े साथियों की मौजूदगी ने आयोजन को और खास बना दिया। पत्रकारों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।

 

*स्टेडियम में हुआ मैत्री क्रिकेट मैच*

 

स्वतंत्रता दिवस समारोह के क्रम में बाद में स्टेडियम में ताज प्रेस क्लब और भाजपा के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का भी आयोजन किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस पी सिंह बघेल ने सभी खिलाडियों से परिचय प्रापत किया. मैत्री मैच में खेल भावना और आपसी सौहार्द का शानदार नजारा देखने को मिला। मैदान पर खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ क्रिकेट खेला, जबकि मौजूद लोगों ने तालियों और उत्साहवर्धन के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।इस मैत्री मुकाबले का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के बीच आपसी संवाद, भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करना भी रहा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस आयोजन ने पत्रकारिता, सामाजिक जीवन और राजनीति से जुड़े लोगों को एक साथ आने का अवसर दिया।

 

*बड़ी संख्या में पत्रकार रहे मौजूद*

 

दोनों कार्यक्रमों में ताज प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष अजेंद्र चौहान, डॉ. सज्जन सागर, कोषाध्यक्ष धीरज शर्मा, सचिव पीयूष शर्मा, अनिल राना, कार्यकारिणी सदस्य जगत नारायण शर्मा, राजेश दुबे, राजेश शर्मा, मनीष जैन, अरुण रावत, शरद शर्मा, जय सिंह वर्मा, एसपी सिंह, वीरेंद्र इमल, फरहान खान और शीतल सिंह माया सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे। वहीं क्लब के महासचिव विवेक कुमार जैन, उपाध्यक्ष आदर्श नंदन और सचिव आलोक द्विवेदी शहर से बाहर होने के कारण कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। कुल मिलाकर ताज प्रेस क्लब में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति, पर्यावरण संरक्षण और आपसी सौहार्द का संदेश देने वाला रहा। ध्वजारोहण से लेकर पौधरोपण और मैत्री क्रिकेट मैच तक, पूरे आयोजन में स्वतंत्रता दिवस के उत्साह के साथ सामाजिक जिम्मेदारी और भाईचारे की भावना भी देखने को मिली।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment

: चुनार-राजगढ़ में गूंजा जयगुरुदेव का जयकारा, संत पंकज जी महाराज ने कहा – मानव तन अनमोल है, इसे बर्बाद मत करो, शाकाहारी बनो, चरित्रवान बनो, : जमुहार में 59वां पड़ाव, सतलोक का संदेश देकर किया जन-जागरण, सत्संग कार्यक्रम के बाद जनजागरण यात्रा अपने 60वें पड़ाव माधव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का मैदान ग्राम सहसपुरा ब्लॉक नरायनपुर के लिए प्रस्थान कर गई