पत्रकार राजेश दीक्षित ने छोड़ी दुनियां, किया अलविदा साथियों, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

पत्रकार राजेश दीक्षित ने छोड़ी दुनियां, किया अलविदा साथियों

Oplus_131072

=मृतकों के तीनों परिवारों को शान्तुना देने पहुंचे फिल्म अभिनेता लोधी राकेश राजपूत
एटा,
एक्टिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक/अध्यक्ष तेज तर्रार पत्रकार राजेश दीक्षित का कल शाम हृदय गति रुकने के कारण उनका निधन हो गया। आज उनकी अन्त्येष्टि भूतेश्वर एटा पर हुई। इस दुखद घटना से समूचे पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही राजेश दीक्षित के आवास पर उनके अंतिम दर्शनों के लिए काफी भीड़ लगी रही, पॉलिटिकल न्यूज समाचार पत्रिका के संपादक/राष्ट्रीय लोधी महासभा जनपद एटा के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार लोधी, विहिप नेता अभिनव मिश्रा, अपर जिला शासकीय अधिवक्ता विनय शर्मा भी उनके अंतिम दर्शनों के लिए उनके आवास पर प्रातः 08बजे ही पहुंच गए, उन्होंने उनके परिजनों और पुत्र को धैर्य धारण कराया।
अंतिम अर्थी यात्रा में जिला व शहर के राजनेता, समाजसेवी, पत्रकार, रिश्तेदार, शुभचिंतकों का समूह यात्रा में शामिल हुए, राजेश दीक्षित का अंतिम संस्कार भूतेश्वर एटा पर हुआ। वहां भी भाजपा के सदर विधायक विपिन कुमार डेविड, सपा के राष्ट्रीय सचिव फिल्म अभिनेता लोधी राकेश राजपूत, के साथ हर पार्टी, हर वर्ग के लोग शामिल होने पहुंचे। इस अवसर पर फिल्म अभिनेता लोधी राकेश राजपूत पत्रकार राजेश दीक्षित के अंतिम दर्शन कर प्रणाम किया, और नमः आंखों के साथ कहा कि अलविदा मेरे भाई। इसके साथ ही राकेश राजपूत पूर्व चेयरमैन गिरीश मिश्रा की भावी के निधन में शामिल होने उनके आवास पर अरुणानगर श्रद्धांजली समर्पित करने पहुंचे। वहां से वामसेफ के संस्थापक सदस्य चंद्रभान सिंह जाटव के घर पहुंचे, सभी परिजनों को धैर्य धारण कराया।
इन सभी गमगीन माहौल में शामिल होने वाले सदर विधायक विपिन कुमार डेविड, फिल्म अभिनेता लोधी राकेश राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ दिनेश वशिष्ठ, उपाध्यक्ष रामू भटेले, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सागर, सपा नेता जहीर अहमद, विहिप नेता अभिनव मिश्रा, रजनी कांत शर्मा, समाजसेवी मेधाव्रत शास्त्री , सुधाकर किशोर, के साथ ही पत्रकारों में अखिलेश वशिष्ठ, मदन गोपाल शर्मा, महेश सोलंकी, सुनील यादव, सुनील मिश्रा, आर वी दुबे, वीरेंद्र गहलोत, संतोष कश्यप, बबलू चक्रवर्ती,देवेंद्र कुमार लोधी, प्रमोद लोधी, भरत वर्मा, सोनी प्रतिहार, रवीश गोला, आकाश शुक्ला, अनिल मिश्रा, अकरम खान, दिनेश शर्मा, अमोल श्रीवास्तव, अमित माथुर, हिमांशु तिवारी, विपिन यादव, कुनाल सोलंकी,अखिलेश दीक्षित सभासद सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Leave a Comment