WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भारतीय मीडिया फाउंडेशन द्वारा पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सम्मान समारोह संपन्न; ‘पत्रकार सुरक्षा कानून’ की उठी पुरजोर मांग

*भारतीय मीडिया फाउंडेशन द्वारा पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सम्मान समारोह संपन्न; ‘पत्रकार सुरक्षा कानून’ की उठी पुरजोर मांग:*

Oplus_131072


बिलासपुर (छत्तीसगढ़): भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) के तत्वावधान में सोमवार, 6 अप्रैल 2026 को बिलासपुर के ‘भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भोजपुरी भवन’ में एक गरिमामय “पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सम्मान समारोह” तथा “नवीन पदाधिकारी घोषणा कार्यक्रम” सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का सफल संचालन यूनियन के केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं छत्तीसगढ़ के मुख्य प्रशासक बिलासपुर जिला अध्यक्ष राज वर्धन पांडेय एवं प्रदेश सचिव संत यादव ने संयुक्त रूप से किया।
मुख्य मांग: पत्रकार सुरक्षा कानून और कल्याण बोर्ड का गठन
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) के संस्थापक ए.के. बिंदुसार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए देश में पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए ‘पत्रकार सुरक्षा कानून’ को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि सभी राज्यों में ‘मीडिया एवं सामाजिक कार्यकर्ता कल्याण बोर्ड’ का गठन किया जाए, ताकि कलम के सिपाहियों और समाजसेवियों को उनका उचित अधिकार और सुरक्षा मिल सके।
सम्मान और नई नियुक्तियाँ
समारोह के दौरान क्षेत्र के कर्मठ पत्रकारों और समर्पित सामाजिक कार्यकर्ताओं को ‘कलमकार रत्न’ एवं अन्य सम्मानों से नवाजा गया। इसके साथ ही आगामी सत्र के लिए संगठन के विस्तार हेतु नई जिला कार्यसमिति की घोषणा की गई।
प्रमुख पदाधिकारी और उनकी भूमिकाएँ:
विशाल तिवारी: डिप्टी चेयरमैन (उत्तर प्रदेश)
हरिश्चंद्र चौबे: राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी छत्तीसगढ़,
रेवत लाल पटेल: प्रदेश अध्यक्ष (छत्तीसगढ़)
पवन तिवारी: राष्ट्रीय पार्षद एवं डिप्टी चेयरमैन छत्तीसगढ़
संजय अग्रवाल: प्रदेश उपाध्यक्ष (छत्तीसगढ़)
लक्ष्मी बर्वे: चेयरमैन, महिला सेल (रायपुर, छत्तीसगढ़)
संत यादव प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़,
घनश्याम पवार प्रदेश संगठन सचिव छत्तीसगढ़,
मनोज कुमार केशरवानी: जिला अध्यक्ष (कोरबा)
शंकर पटेल: जिला संगठन सचिव (कोरबा) सहित संगठन के सदस्य गण भारी संख्या मेंमौजूद रहें।
कार्यक्रम की रूपरेखा
सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ और आसपास के राज्यों से बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी और समाजसेवी शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के बीच एकता को बढ़ावा देना और समाज के प्रति उनके योगदान को सम्मानित करना था।
समारोह के अंत में वक्ताओं ने संगठन के विस्तार और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन करने और पत्रकारों की आवाज को बुलंद करने का संकल्प लिया।
ब्यूरो रिपोर्ट: बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

Leave a Comment