WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

श्रावण मास में आगरा कैंट स्टेशन पर ताजमहल मॉडल के सामने हिंदू महासभा का जलाभिषेक, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*श्रावण मास में आगरा कैंट स्टेशन पर ताजमहल मॉडल के सामने हिंदू महासभा का जलाभिषेक*

 

 

आगरा। श्रावण मास के शुभारंभ पर गुरुवार को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन परिसर में उस समय माहौल गर्मा गया, जब अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ताजमहल के मॉडल के सामने शंखनाद, आरती और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस और संगठन के पदाधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते स्थिति शांतिपूर्वक नियंत्रित रही। हिंदू महासभा के कार्यकर्ता श्रावण मास के स्वागत के अवसर पर आगरा कैंट स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने स्टेशन परिसर में स्थापित ताजमहल के मॉडल के समक्ष शंखनाद किया, आरती उतारी तथा बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कार्यक्रम में हिंदू महासभा की महिला महानगर अध्यक्ष निशा ठाकुर, मंडल अध्यक्ष नितेश भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान को लेकर पुलिस और संगठन के पदाधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई। हिंदू महासभा के नेताओं ने कहा कि उन्हें अपनी आस्था के अनुसार पूजा-अर्चना करने का संवैधानिक अधिकार है और किसी भी प्रकार से इसे रोका नहीं जाना चाहिए।

इस दौरान संगठन ने एक बार फिर ताजमहल को “तेजो महालय” बताते हुए अपना पुराना दावा दोहराया। पदाधिकारियों ने कहा कि श्रावण मास के दौरान आगे भी इसी प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। पुलिस की निगरानी में स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment