WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एक माह से बंद पड़ी जल जीवन मिशन की टंकी, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण स्वच्छ पेयजल की आस में ग्रामीण परेशान, सड़क पर उतरकर जताया आक्रोश — जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ी मुश्किलें

एक माह से बंद पड़ी जल जीवन मिशन की टंकी, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण

स्वच्छ पेयजल की आस में ग्रामीण परेशान, सड़क पर उतरकर जताया आक्रोश — जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ी मुश्किलें

 

खास रिपोर्ट पप्पू सिंह की

 

लखीमपुर खीरी।

 

ग्रामीणों को घर-घर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही जल जीवन मिशन योजना की जमीनी हकीकत ग्रामीणों की परेशानी बयां कर रही है। गांव में बनी पानी की टंकी करीब एक माह से बंद पड़ी है, जिसके चलते ग्रामीणों के सामने पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। पानी के लिए परेशान ग्रामीण अब सड़कों पर उतरकर अपनी आवाज उठाने को मजबूर हैं।

ग्राम प्रधान रामबिलास ने बताया कि पानी की समस्या काफी दिनों से बनी हुई है। जल जीवन मिशन के तहत संचालित पानी की व्यवस्था बंद होने के बावजूद संबंधित जिम्मेदारों की ओर से समस्या का कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई व्यवस्था लंबे समय से ठप है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

वहीं ऑपरेटर हरविंदर सिंह ने बताया कि उनके द्वारा कई बार अधिकारियों को पानी की टंकी बंद होने और उत्पन्न समस्या की सूचना दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उनका कहना है कि पानी न मिलने से नाराज ग्रामीण उनसे लगातार शिकायत करते हैं, जबकि वह स्वयं कई बार अधिकारियों को समस्या से अवगत करा चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा “हर घर जल” का सपना दिखाया गया, लेकिन धरातल पर हालात इसके विपरीत हैं। करीब एक माह से टंकी बंद होने के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने तत्काल टंकी की मरम्मत कराकर पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।

इस दौरान सुरेंद्र सिंह, पूरनलाल मौर्या, अतुल वर्मा, राजेश कुमार, मुन्नालाल, राकेश कुमार, सान मुहम्मद, रोशनलाल, प्रमोद कुमार, शंकरलाल, राकेश जायसवाल और मुहम्मद सरीफ समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

अब सवाल यह उठता है कि जब ग्रामीण लगातार शिकायत कर रहे हैं और ग्राम प्रधान व ऑपरेटर भी अधिकारियों को सूचना दे चुके हैं, तो आखिर जल जीवन मिशन के जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर कब संज्ञान लेंगे? ग्रामीणों ने जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।

Leave a Comment