ताजिया मार्गों का जैतपुरा एसओ ने किया निरीक्षण

ताजिया मार्गों का जैतपुरा एसओ ने किया निरीक्षण

 

वाराणसी। मुहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सोमवार शाम जैतपुरा थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न ताजिया मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। पुलिस टीम लाट सरैया स्थित इमामबाड़ा स्थल भी पहुंची, जहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। एसओ उपेंद्र प्रताप सिंह ने संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और ताजिया मार्गों से अतिक्रमण हटाने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर सहयोग की अपील की गई।

Leave a Comment