WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

क्या मंदिर में भजन चलाना अपराध हो गया है की कोई एक साधु की जान ले ले

क्या मंदिर में भजन चलाना अपराध हो गया है की कोई एक साधु की जान ले ले । उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बांगरमऊ में निर्माणाधीन मंदिर के साधु मिलन दास की हत्या कर दी गई । उसके बाद से इलाके में काफ़ी तनाव है । जिस जगह पर साधु मिलन दास की हत्या हुई थी, वहां अवैध कब्जे की पुष्टि होने के बाद सभासद अतीक अहमद का कब्जा बुलडोजर से गिरा दिया गया। मृतक साधु के भाई की शिकायत पर लल्ली, इसराइल, यामीन, शानू शफी के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज की गई है। पुलिस लल्ली, शफी और यामीन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, फरार आरोपी शानू और इसराइल की तलाश जारी है।

 

इस मामले में तीन लोगों पर FIR हुआ है ।

मृतक साधु के भाई ने कोतवाली में तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने लल्ली, मोहम्मद इसराइल, यामीन और शानू शफी के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने लल्ली, शफी और यामीन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

 

इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी मोहम्मद इसराइल और उसका साथी शानू अभी फरार हैं। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में दबिश दे रही हैं। SP उन्नाव ने कहा कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

शुरुआती जांच में मंदिर की जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। साधु मिलन दास कई सालों से यहां राम मंदिर का निर्माण करवा रहे थे। आरोप है कि लाउडस्पीकर पर भजन-कीर्तन को लेकर भी विवाद हुआ था। स्थानीय हिंदू संगठनों VHP और बजरंग दल ने इसे साधु की “धार्मिक पहचान” के कारण हत्या बताया है।

हत्या के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश है। बुधवार को बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे और हंगामा किया। हालात को देखते हुए पूरे इलाके को छावनी में बदल दिया गया है। CM योगी आदित्यनाथ के सख्त रुख के बाद पुलिस-प्रशासन एक्शन मोड में है।

पुलिस का दावा है कि मंदिर की जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया है और हत्यारों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

 

#UnnaoNews #SadhuMilandas #Bangarmau #BulldozerAction #AtiqAhmed #MohammadIsreal #UPPolice #YogiAdityanath #HinduSadhu #MurderCase #VHP #BajrangDal #UttarPradesh #CrimeNews #Encounter #नीतुकुमार

Leave a Comment