WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बुढ़वा तालाब के पास सड़क की जमीन पर अतिक्रमण की जांच, अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी अमित अग्रवाल गिरिडीह झारखंड 

बुढ़वा तालाब के पास सड़क की जमीन पर अतिक्रमण की जांच, अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी

 

 

अमित अग्रवाल गिरिडीह झारखंड

 

गिरिडीह। बुढ़वा तालाब के समीप सड़क की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किए जाने की सूचना मिलने पर नगर आयुक्त, अंचल अधिकारी, नगर निगम के कर्मियों तथा अमीन की टीम मंगलवार को पचम्बा स्थित स्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर जमीन की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण करने वाले लोगों को सख्त निर्देश दिया गया कि वे तत्काल सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क की जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और निर्धारित समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को उक्त स्थल पर सरकारी भूमि संबंधी सूचना बोर्ड लगाने का भी निर्देश दिया गया, ताकि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण की स्थिति उत्पन्न न हो सके। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों के बीच हड़कंप की स्थिति देखी गई।

Leave a Comment