WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सघन चेकिंग अभियान, 337 वाहनों के किए गए चालान, रिपोर्ट अभिषेक तोमर

*एटा – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ० इलामारन जि. के निर्देशन में यातायात नियमों के उल्लंघन पर चला सघन चेकिंग अभियान, 337 वाहनों के किए गए चालान।*

यातायात निदेशालय के निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ० इलामरन जी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात श्री संजय सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद एटा में यातायात नियमों के अनुपालन हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान जनपदीय यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 337 वाहनों के चालान किए गए।

किए गए चालानों का विवरण निम्नवत है—

प्रेशर हॉर्न लगाने पर – 37 चालान

ड्रंक एंड ड्राइव (नशे की हालत में वाहन चलाने) पर – 08 चालान

मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों पर – 06 चालान

दोषपूर्ण/नियम विरुद्ध नंबर प्लेट पर – 20 चालान

बिना हेलमेट एवं तीन सवारी वाहन चलाने पर – 266 चालान

चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा वाहन में किसी भी प्रकार के अवैध संशोधन न कराने हेतु प्रेरित किया गया।

एटा पुलिस द्वारा जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु ऐसे अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे। जनता से अपील है कि यातायात नियमों का पालन कर स्वयं तथा अन्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Leave a Comment