राष्ट्रीय लोक अदालत 09 मई को आयोजित, अधिकतम वादों के निस्तारण हेतु प्री-ट्रायल बैठकों में दिए गए निर्देश, रिपोर्ट अंशुल शर्मा

*राष्ट्रीय लोक अदालत 09 मई को आयोजित, अधिकतम वादों के निस्तारण हेतु प्री-ट्रायल बैठकों में दिए गए निर्देश*

 

*एटा 23 अप्रैल 2026(सू0वि0)।* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के तत्वावधान में दिनांक 09.05.2026 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है।

इस लोक अदालत से पूर्व आज दिनांक 23.04.2026 को कमालुद्दीन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश(विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर)/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, एटा एवं तुषारिका सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के साथ समस्त अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की प्री-ट्रायल बैठक विश्राम कक्ष अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 01, एटा में दोपहर 01.30 बजे सम्पन्न की गयी, जिसमें आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर निस्तारित कराने के लिये निर्देशित किया गया। इस बैठक में मनीषा, अशोक कुमार, निशांत शैव, कमालुद्दीन, सारिका गोयल, सुधा, शीलवंत, अपर जिला आदि न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

साथ ही आज दिनांक 23.04.2026 को तुषारिका सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के विश्राम में सायं 04.30 बजे सम्पन्न की गयी, जिसमें नगर पालिका, बी0एस0एन0एल0, विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग, चकबन्दी विभाग, जिलापूर्ति विभाग एवं प्रशासन से सम्बन्धित वादों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक चिन्हित कर निस्तारित कराने के लिये निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर कमलेश कुमार गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी, एटा, अभय प्रताप, खाद्य आपूर्ति अधिकारी,राकेश कुमार, आर0आई0 एन0पी0पी आधिकारी, नरेन्द्र कुमार, टी0सी0 एन0पी0पी आधिकारी, य़शवीर सिंह, सम्पत्ति लि0 नगर पालिका परिषद अधिकारी, आदि अधिकारीगण उपस्थित रहें।

 

*जिला सूचना कार्यालय, एटा।*

Leave a Comment