WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

*संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश*

——————————————–

*शिकायतकर्ता को बार-बार न लगाने पड़ें चक्कर, अधिकारी समयबद्ध करें निस्तारण – जिलाधिकारी*

———————————————–

*राजस्व एवं पुलिस विभाग समन्वय से करें प्रभावी कार्रवाई, जनसंतुष्टि ही प्राथमिकता*

 

*एटा, 06 जून 2026 (सू0वि0)।* आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस के क्रम में आज जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील अलीगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी अरविन्द सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतकर्ता को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार तहसीलों अथवा जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें, यही संपूर्ण समाधान दिवस की वास्तविक सार्थकता है।

जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच की जाए तथा शिकायतों का निस्तारण तथ्यों के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही प्रशासन की प्राथमिकता है। लेखपाल एवं कानूनगो अपने स्तर पर कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित न रखें तथा निर्धारित समयसीमा से पूर्व ही प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इला मारन ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्यवाही कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही का विशेष ध्यान रखा जाए,जो पारिवारिक मामले आपसी समझ,सूझ-बूझ एवं समन्वय से निपट सकते हैं उनका समाधान तत्काल मौके पर ही जाकर करा दिया जाए। तहसील अलीगंज में कुल 41 शिकायत प्राप्त हुई जिनमें 7 का मौके पर निस्तारण कराया गया,तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद शाक्य की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 20 शिकायत प्राप्त हुई जिनमें से 3 का मौके पर निस्तारण हुआ इसी प्रकार तहसील जलेसर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगम लाल द्वारा जनसुनवाई कर प्राप्त 11 शिकायतों में से 1 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के गुणवत्ता परक समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी विपिन वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, उप जिलाधिकारी अलीगंज जगमोहन गुप्ता, क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश कुमार, तहसीलदार संजय कुमार, नायब तहसीलदार हिमांशु पाण्डेय सहित जनपद स्तरीय अधिकारी, कानूनगो एवं लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

 

*जिला सूचना कार्यालय एटा* 👆

Leave a Comment