WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गोविल अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण हेतु आधुनिक मशीनों की स्थापना सम्पन्न हुई, रिपोर्ट डॉ श्री कृष्ण शरद

कासगंज न्यूज/ दिनांक 17 मई,2026 को कासगंज नगर के नदरई गेट स्थित गोविल अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण हेतु आधुनिक मशीनों की स्थापना सम्पन्न हुई। कार्यक्रम स्थल रहा – थे. बी. कोल्ड स्टोरेज) कासगंज।

इस अवसर पर बाहर से आए हुए अतिथि चिकित्सकों के साथ कासगंज नगर के चिकित्साविद भी उपस्थित हुए। इस उत्सव में कासगंज नगर के प्रतिष्ठित जनों के साथ साथ साहित्यकार, पत्रकार , शिक्षाविद्,अधिवक्ता गण और व्यापार जगत के प्रख्यात जन उपस्थित हुए।

मुख्य अतिथि के रूप में यहां उपस्थित हुए श्री धाम वृंदावन के मूर्धन्य विद्वान और मनीषी साहित्यकार महाराज श्री श्रीवत्स गोस्वामी। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों को इस समारोह में अपने अपने विचार प्रस्तुत करने हेतु आमंत्रित किया गया। विचार प्रस्तुत करने वालों में से कुछ नाम इस प्रकार हैं : डॉ. अखिलेश गौड़, डॉ. श्रीकृष्ण ‘शरद’, डॉ. सिद्धार्थ गोविल और नरेश गोविल आदि।

इस अवसर पर इनकी भी उपस्थिति रही: योगाचार्य जगदीश चन्द्र चतुर्वेदी, संयुक्त जिला अस्पताल कासगंज के अधीक्षक डॉ. संजीव सक्सेना,राव मुकुल मानसिंह, सुबोध अग्रवाल, सुभाष चन्द्र गर्ग, सुबोध अग्रवाल आदि।

प्रस्तुत चित्र में बायें से दायें हैं डॉ. सिद्धार्थ गोविल, डॉ. श्रीकृष्ण ‘शरद’, ( वरिष्ठ उद्घोषक सेनि आकाशवाणी) नरेश गोविल और समारोह के विशिष्ट अतिथि डॉ श्रीवत्स गोस्वामी ( श्री धाम वृंदावन)

Leave a Comment