*भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल )का हिमाचल प्रदेश में बड़ा बदलाव: फुरकान अली बने प्रदेश अध्यक्ष, संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा;*
नई दिल्ली कार्यालय से सिम्मी भट्टी की खास रिपोर्ट।
नई दिल्ली: भारतीय मीडिया फाउंडेशन (BMF) नेशनल ने हिमाचल प्रदेश इकाई में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय और ऊर्जावान व्यक्तित्व फुरकान अली को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है। फुरकान अली के पिता का नाम आबिद अली और निवास स्थान गुलाबगढ़, पांवटा साहिब, जिला सिरमौर है।
वरिष्ठ नेतृत्व की सहमति से मिली बड़ी जिम्मेदारी,
फुरकान अली की यह नियुक्ति संगठन के शीर्ष नेतृत्व के गहन विचार-विमर्श और आपसी सहमति के बाद की गई है। भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी और केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष करन छौकर के स्पष्ट निर्देश पर यह निर्णय लिया गया। इस नियुक्ति प्रक्रिया में राष्ट्रीय सलाहकार जी.आर. भारद्वाज और हिमाचल प्रदेश के राज्य चेयरमैन इंदर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी सहमति के बाद फुरकान अली के नाम पर मुहर लगाई गई।
संगठन में खुशी की लहर
फुरकान अली को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की खबर से हिमाचल प्रदेश के पत्रकारों और भारतीय मीडिया फाउंडेशन से जुड़े पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है। जानकारों का मानना है कि फुरकान अली के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से राज्य में भारतीय मीडिया फाउंडेशन न केवल मजबूत होगा, बल्कि पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकेगा।
‘पत्रकारों की आवाज बनेंगे फुरकान अली’
नियुक्ति के बाद अपने समर्थकों और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए फुरकान अली ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के शीर्ष नेतृत्व ने भी फुरकान अली के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में हिमाचल इकाई प्रदेश में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।









