भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल )का विस्तार: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष पद पर गौतम शर्मा का हुआ ऐतिहासिक मनोनयन! सिम्मी भट्टी की खास रिपोर्ट

*भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल )का विस्तार: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष पद पर गौतम शर्मा का हुआ ऐतिहासिक मनोनयन!*

 

 

सिम्मी भट्टी की खास रिपोर्ट।

 

प्रयागराज/लखनऊ, उत्तर प्रदेश:

 

भारतीय मीडिया फाउंडेशन, जो देश में पत्रकारिता और सामाजिक चेतना का एक सशक्त स्तंभ बनकर उभरा है, यूनियन द्वारा उत्तर प्रदेश में संगठन को नई गति प्रदान करते हुए एक अत्यंत महत्वपूर्ण घोषणा की है। संगठन की मजबूती और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के विस्तार हेतु श्री गौतम शर्मा को ‘उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल)’ के गरिमामयी पद पर नियुक्त किया गया है।

संगठन के शीर्ष नेतृत्व का दृढ़ संकल्प:

यह निर्णय भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के शीर्ष केंद्रीय नेतृत्व के कुशल मार्गदर्शन में लिया गया है।

निवर्तमान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष नईम अहमद को बड़ी जिम्मेदारी देने का निर्णय भी लिया गया राष्ट्रीय कर्क कमेटी द्वारा 3 जुलाई को उनके नए पद की घोषणा कर दी जाएगी।

केंद्रीय कोर कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री करन छौकर जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी जी, संयुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र वाघ जी, एवं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अभिषेक शर्मा शास्त्री जी के ओजस्वी निर्देशों के अनुपालन में यह महत्वपूर्ण नियुक्ति संपन्न हुई है।

उत्तर प्रदेश के राज्य चेयरमैन श्री कमल कुमार मिश्रा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार राजभर द्वारा विधिवत रूप से इस नियुक्ति की घोषणा की गई, जिससे पूरे प्रदेश के संगठन कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

नवनियुक्त अध्यक्ष का परिचय:

पद: प्रदेश अध्यक्ष, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल (उत्तर प्रदेश)

नाम: श्री गौतम शर्मा

पिता का नाम: श्री शारदा प्रसाद शर्मा

पता: ग्राम देवरिया नीबी, पोस्ट- कोलना, तहसील- चुनार, जिला मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश।

पत्रकारिता जगत में नई ऊर्जा का संचार:

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री गौतम शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि वे संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने और पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा हेतु पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उनकी इस नियुक्ति को भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी मिशन के विस्तार की दिशा में एक ‘मील का पत्थर’ माना जा रहा है।

संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्री गौतम शर्मा को उनके इस नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Leave a Comment