WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी लखनऊ के लिए रवाना, 23 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर होगी मंथन बैठक_BMF News

*भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी लखनऊ के लिए रवाना, 23 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर होगी मंथन बैठक_*

 

*लखनऊ में जुटेंगे मुख्य पदाधिकारी, पूर्वांचल महापंचायत के लोगों की भी रहेगी मौजूदगी*

 

*लखनऊ।*

23 अगस्त को राजधानी लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न जिलों से होते हुए 17 अगस्त को लखनऊ पहुंचेगी । यह दौरा कार्यक्रम की रूपरेखा, मीडिया कवरेज और जमीनी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से किया गया है।

 

इस विशेष दौरे में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के वरिष्ठ मीडिया अधिकारियों के साथ पूर्वांचल महापंचायत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष *पिंटू राजभर जी*, भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक प्रतिनिधि एवं राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन *मिथिलेश कुमार मौर्या जी*, तथा राष्ट्रीय महासचिव *विशाल तिवारी जी* भी शामिल हैं।

 

*बैठक का मुख्य एजेंडा*

सूत्रों के अनुसार लखनऊ में होने वाली आवश्यक बैठक में निम्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा होगी:

1. *23 अगस्त के कार्यक्रम का अंतिम स्वरूप* – कार्यक्रम का समय, स्थान और अतिथियों की सूची को अंतिम रूप देना।

2. *मीडिया प्रचार-प्रसार रणनीति* – कार्यक्रम को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक कवरेज दिलाने की योजना।

3. *संगठनात्मक मजबूती* – उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार पर चर्चा।

4. *सामाजिक मुद्दे* -पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के उत्थान के मुद्दों के साथ-साथ शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को मंच के माध्यम से उठाना।

 

*उद्देश्य: संगठन की आवाज को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना*

भारतीय मीडिया फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष पत्रकारिता, मीडिया साक्षरता और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय है। पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के मुद्दों के साथ-साथ ,क्षेत्र के विकास, पहचान और समस्याओं को राष्ट्रीय पटल पर लाने के संकल्प के साथ आयोजित किया जा रहा है।

 

राष्ट्रीय डिप्टी चेयरमैन मिथिलेश कुमार मौर्या जी ने कहा कि “यह कार्यक्रम सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान और विकास की नई दिशा तय करेगा।” वहीं राष्ट्रीय महासचिव विशाल तिवारी जी ने बताया कि नेशनल कोर कमेटी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है।

 

लखनऊ पहुंचने के बाद कोर कमेटी स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी करेगी। 23 अगस्त को होने वाले इस कार्यक्रम में प्रतिनिधियों, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

 

*रिपोर्ट: भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल, लखनऊ*

Leave a Comment