WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भारतीय मीडिया फाउंडेशन का गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में विस्तार: मोहम्मद शादाब खान बने जिलाध्यक्ष। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही |

भारतीय मीडिया फाउंडेशन का गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में विस्तार: मोहम्मद शादाब खान बने जिलाध्यक्ष।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही |
भारतीय मीडिया फाउंडेशन (BMF) “नेशनल” ने संगठन की मजबूती और विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इस विस्तार के माध्यम से अनुभवी और सक्रिय सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नई नियुक्तियां और सौंपी गई जिम्मेदारियां,
बिलासपुर से पहुंचे श्री राजवर्धन पान्डेय (जिलाध्यक्ष बिलासपुर, केंद्रीय कोऑर्डिनेटर एवं मुख्य प्रशासक, मैनेजमेंट अफेयर कमेटी, छत्तीसगढ़) की गरिमामयी उपस्थिति में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। संगठन द्वारा घोषित नई कार्यकारिणी इस प्रकार है:
मोहम्मद शादाब खान: जिला अध्यक्ष,
मोहित अग्रवाल: जिला उपाध्यक्ष,
दीपक कुमार कश्यप: जिला महासचिव,
अजीत दुबे: जिला सचिव,
रोशन कश्यप: ब्लॉक अध्यक्ष,
प्रकाश पटेल: ब्लॉक उपाध्यक्ष,
गुलशन कश्यप व अरविंद कश्यप: सदस्य,
पदभार ग्रहण और आगामी संकल्प,
कार्यक्रम के दौरान श्री राजवर्धन पान्डेय ने सभी पदाधिकारियों को उनके पद की शपथ दिलाई और नियुक्ति पत्र सौंपते हुए विधिवत पदभार सौंपा। उन्होंने सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम जिले में पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मोहम्मद शादाब खान ने इस अवसर पर कहा कि संगठन ने जो भरोसा उन पर जताया है, वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और जिले में मीडिया जगत की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेंगे।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी द्वारा लगातार पत्रकारों को एक मंच पर लाने और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने की दिशा में कार्य कर रहा है।
पदाधिकारी गणों की सूची केंद्रीय कार्यालय को और राज्य के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव एवं संगठन सचिव महिला चेयरमैन को भी अवगत कराया गया है।

Leave a Comment