WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एटा: भारतीय मीडिया फाउंडेशन की बैठक में पत्रकारों के उत्पीड़न पर फूटा गुस्सा, झूठी FIR का किया विरोध‌।

एटा: भारतीय मीडिया फाउंडेशन की बैठक में पत्रकारों के उत्पीड़न पर फूटा गुस्सा, झूठी FIR का किया विरोध‌।

एटा। भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल ) की मासिक बैठक टी.पी.नगर चौकी के पीछे स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में जिले भर से आए पत्रकारों ने शिरकत की और संगठन की मजबूती के साथ-साथ वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने आ रही गंभीर चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।
पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न पर गहरी चिंता:
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकार निष्पक्ष होकर कार्य कर रहे हैं, लेकिन उन्हें डराने-धमकाने के उद्देश्य से झूठे मुकदमों (FIR) में फंसाया जा रहा है, जो अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन अपने किसी भी साथी के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगा और उत्पीड़ित पत्रकारों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।
सदस्यता अभियान और संगठन विस्तार पर जोर:
कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला संगठन सचिव नितिन तिवारी ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे राष्ट्रीय चेयरमैन (इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया सेल) श्री निशाकांत शर्मा (एडवोकेट) और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सचिन गुप्ता ने संगठन के आगामी लक्ष्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए संगठन का विस्तार और एकता अनिवार्य है। इस दौरान सदस्यता अभियान को और अधिक गति देने पर जोर दिया गया ताकि अधिक से अधिक पत्रकार इस मंच से जुड़ सकें।
बैठक में इनकी रही उपस्थिति
इस महत्वपूर्ण बैठक में सुलेखा यादव, नेमा दिवाकर, अनुज मिश्रा, रामरतन बाल्मीकि, पंकज गौतम, दयानंद यादव, प्रियांशु तिवारी, कमल कृष्ण पाठक, चंदन सिंह, हरेंद्र सिंह और जीतू शाक्य समेत जिले के अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment