WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी युवराज अमरीश पाल सिंह ने कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन एटा में मत मांगे, विकास एवं रोजगार के मुद्दों पर चर्चा

ठाकुर अनिल कुमार सोलंकी की खास रिपोर्ट।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी युवराज अमरीश पाल सिंह ने कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन एटा में मत मांगे, विकास एवं रोजगार के मुद्दों पर चर्चा

एटा: आगरा खंड स्नातक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी युवराज अमरीश पाल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन एटा के मीटिंग हॉल में पहुंचकर अधिवक्ताओं से समर्थन की अपील की। इस दौरान कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष वर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, युवाओं के भविष्य, क्षेत्रीय विकास तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक संवाद हुआ। प्रत्याशी ने अधिवक्ताओं के सुझावों को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करने का आश्वासन दिया।

युवराज अमरीश पाल सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “स्नातकों एवं युवाओं के अधिकारों की रक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का विस्तार, बेहतर रोजगार के अवसरों का सृजन तथा आगरा खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की प्रत्येक जनसमस्या को उत्तर प्रदेश विधान परिषद में पूरी मजबूती और प्रभावी ढंग से उठाना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।” उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे, जिनमें अशोक सिकरवार (पूर्व अध्यक्ष), गिरीश शर्मा (पूर्व महासचिव), उदयराज सिंह सोलंकी,सर्वेश चौहान, गुलाब सिंह, नैना शर्मा (पूर्व उपाध्यक्ष), उदयप्रताप सिंह राठौर,रामकुमार सिंह राजावत,जितेंद्र सिंह, सुनील गौतम, हर्षवर्धन सोलंकी, अनिल उपाध्याय, निसाकांत शर्मा,हकीम सिंह शाक्य,अनिल शाक्य, दिनेश मिश्रा, अनुज उपाध्याय, गीता राजपूत, संजय उपाध्याय, श्यामपाल यादव, श्री कृष्ण यादव, प्रेम सिंह चौहान, कौशल किशोर, राजेश चौहान, अमित जौहरी , रमेश बाबू यादव ,श्यामबीर सोलंकी,राजेश मिश्रा,राजू सोलंकी,हेमंत शर्मा,तारीख अहमद,मुकेश सोनी, हरिश्चंद्र कश्यप,सिवा खान,श्यामपाल सिंह यादव,करण सिंह लोधी,देवेंद्र सिंह राजपूत,गुरदीप टाइटलर,मनोज सविता,निर्दोष चौहान,अनिल सोलंकी,ज्योति सोलंकी,जयप्रकाश सविता,विनोद कुमार वर्मा,योगेश सक्सेना,ब्रजमोहन यादव,मुनेंद्र वर्मा,यतेंद्र वर्मा,अभिषेक कुमार,आदित्य वर्मा,गुरमीत सागर,सहित अन्य अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

Leave a Comment