WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 02 अभियुक्त (01 अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल) गिरफ्तार, रिपोर्ट वी के दीक्षित

 

 

*एटा – थाना जैथरा पुलिस एवं थाना जसरथपुर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 02 अभियुक्त (01 अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल) गिरफ्तार, कब्जे से 02 अवैध तमंचा, 02 जिंदा कारतूस व 02 खोखा कारतूस 315 बोर तथा 3500 रूपये व एक बिना नम्बर की स्प्लेंडर मोटर साइकिल बरामद ।*

 

*घटना /गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 15.05.2026 को समय करीब 11.45 बजे थाना जैथरा पुलिस तथा थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा थाना जैथरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम धरौली रोड पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान स्प्लेंडर मोटर साईकिल पर सवार दो व्यक्ति पुलिस की तरफ आ रहे थे। जिनको पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया तो दोनों बाइक सवार भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बाइक सवारों का पीछा किया गया तो बाइक सवार द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिनें पैर में गोली लगने से घायल हो गया तथा उसका दूसरा साथी को थोड़ी दूरी पर पकड़ लिया। घायल बदमाश द्वारा नाम अरमान पुत्र महबूब निवासी ग्राम देवराई थाना कुरावली जनपद मैनपुरी तथा दूसरे बदमाश ने अपना नाम शकील पुत्र गुलाब निवासी ग्राम देवराई थाना कुरावली जनपद मैनपुरी बताया। घायल अरमान उपरोक्त को उपचार हेतु चिकित्सालय भिजवाया गया है। अभियुक्तगण के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही अभियुक्त रफीक की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

 

*पुलिस पूछताछः-*

गिरफ्तार अभियुक्तगण से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करते हुये तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से 02 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस, 02 खोखा कारतूस 315 बोर तथा 3500 रुपए, एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गयी । पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त अरमान द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा अपने साथी रफीक के साथ मिलकर थाना जसरथपुर क्षेत्रांतर्गत एक महिला के कुंडल छीने थे। उक्त घटना के संबंध मे थाना जसरथपुर पर मु0अ0सं0 50/2026 धारा 304 बीएनएस पंजीकृत है। तथा दिनांक 06/07.05.26 की रात्रि को अरमान उपरोक्त ने अपने साथी रफीक के साथ थाना जैथरा क्षेत्रांतर्गत एक महिला से मारपीट कर बैग लूटने का प्रयास किया था। इसके संबंध में थाना जैथरा पर मु0अ0सं0 146/2026 धारा 115(2),304,62 बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त-*

1. अरमान पुत्र महबूब निवासी ग्राम देवराई थाना कुरावली जनपद मैनपुरी

2. शकील पुत्र गुलाब निवासी ग्राम देवराई थाना कुरावली जनपद मैनपुरी

 

*बरामदगीः-*

1. 02 अवैध तमंचा 315 बोर ।

2. 02 खोखा कारतूस 315 बोर

3. 02 जिंदा कारतूस 315 बोर

4. 3500 रूपये

5. 01 बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल।

 

*पुलिस टीम-*

1. थानाध्यक्ष जैथरा श्री रितेश ठाकुर मय टीम।

2. थानाध्यक्ष जसरथपुर श्री विजय सिंह मय टीम।

3. प्रभारी स्वाट श्री श्रवण कुमार निगम मय टीम

Leave a Comment