WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अधिवक्ता बनाम पत्रकार मैच में पत्रकार टीम की शानदार जीत क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह। रिपोर्ट सत्यदेव पांडे बीएमएफ ब्यूरो चीफ सोनभद्र 

अधिवक्ता बनाम पत्रकार मैच में पत्रकार टीम की शानदार जीत क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह।

 

रिपोर्ट सत्यदेव पांडे बीएमएफ ब्यूरो चीफ सोनभद्र

 

चोपन/सोनभद्र रेलवे ग्राउंड में आयोजित फोर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में अधिवक्ता और पत्रकार टीम के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में पत्रकार टीम ने शानदार जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन चोपन की खेल शाखा द्वारा आयोजित फोर नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को अधिवक्ता और पत्रकार टीम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में पत्रकार टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और प्रतियोगिता की क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। रेलवे ग्राउंड चोपन में आयोजित इस मुकाबले में मुख्य अतिथि रेलवे के वरीय अनुभाग अभियंता (कार्य )आर .बी .पाल रहे जबकि विशिष्ट अतिथि डी.डी न्यूज़ के जिला संवाददाता सुनील तिवारी उपस्थित रहे मैंच शुरू होने से पहले राष्ट्रगान का आयोजन किया गया जिसके बाद खिलाड़ियों ने मैदान में उतरकर खेल का शुभारंभ किया आयोजन समिति की इस पहल की खिलाड़ियों दर्शक और अतिथियों ने प्रशंसा की। समिति की सदस्यों का कहना है कि राष्ट्रगान के साथ खेल की शुरुआत खिलाड़ियों में देशभक्ति और अनुशासन की भावना को मजबूत करती है इस मुकाबले में अधिवक्ता टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र लक्षण करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करते हुए पत्रकार टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 70 रन की चुनौती पूर्ण स्कोर खड़ा किया लक्ष्य का पीछा करने उतरी अधिवक्ता टीम ने जीत के लिए भरशक प्रयास किया लेकिन पत्रकार टीम के अनुशासित गेंदबाजी और क्षेत्र रक्षण के सामने लक्ष्य हासिल नहीं कर सके और टीम ऑल आउट हो गई परिणाम स्वरुप पत्रकार टीम ने मैच जीत कर अगले चरण में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है। मैच के शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जानी को मैन ऑफ द मैच चुना गया उन्हें मुख्य अतिथियों और आयोजन समिति द्वारा सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर चीफ टीएलसी वी.के.डी द्विवेदी, एससी/ एसटी सचिव मनीष कुमार ,सीएलआई अलीमुद्दीन, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अवधेश कुमार पांडेय ,समाजसेवी संजय जैन, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष महफूज़ आरीफ, सत्येंद्र, डी. एन .महतो, हेल्थ इंस्पेक्टर अखिलेश सिंह यादव, मनोज चौबे ,बृजभान ,विनीत शर्मा ,सोनू, विजय विश्वकर्मा जितेंद्र सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। टूर्नामेंट के मीडिया प्रभारी कमेंटेटर साकिब खान ने बताया कि प्रतियोगिता की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें समाज के विभिन्न वर्ग और विभागों का प्रतिनिधित्व करने वाली टीमों को शामिल किया गया है यही वजह है कि यह आयोजन जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है और खेल प्रेमियों का भरपूर समर्थन प्राप्त कर रहा है। अंपायर की भूमिका में वाहिद हुसैन और रुपेश पासवान रहे जबकि स्कोर की सोनू ने भूमिका निभाई।

Leave a Comment