*नगर निगम के ट्रेड लाइसेंस शुल्क के विरोध में सराफा एसोसिएशन व व्यापार मंडल में भारी रोष- टी एन अग्रवाल जी अध्यक्ष आगरा व्यापार मंडल*
*सैकड़ों की संख्या में नगर निगम में पहुंचे व्यापारी, जमकर बरसे उपर नगर आयुक्त व सहायक नगर आयुक्त पर*
*किसी भी ट्रेड का का व्यापारी नही देगा ट्रेड लाइसेंस शुल्क नगर निगम को वापस लेना होगा- जय पुरस्नानी मीडिया प्रभारी आगरा व्यापार मंडल*
*नगर निगम ने यह तुगलकी फरमान ट्रेड लाइसेंस शुल्क वापस नहीं लिया तो व्यापारी सड़कों पर उतरेंगे , दुकानों पर ताला लगा चाबी नगर आयुक्त को सौंपेंगे- नितेश अग्रवाल अध्यक्ष सराफा ऐसोसिएशन*
आगरा। आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री टी एन अग्रवाल जी के नेतृत्व में व्यापार मंडल व सराफा एसोसिएशन के सैकड़ों व्यापारी ट्रेड लाइसेंस शुल्क के विरोध में नगर निगम में पहुंचे नगर आयुक्त महोदय जी की अनुपस्थिली में अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार यादव जी व सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम जी ने व्यापारियों की शिकायत को सुना सभी व्यापारियों ने ट्रेड लाइसेंस शुल्क का जमकर विरोध किया इसे तुरन्त वापस करने के लिए नगर निगम से कहा नहीं तो व्यापारी सड़कों पर उतरेंगे दुकानों को ताला लगा कर चाबियां नगर आयुक्त को सौंपेंगे।जब यह ट्रेड लाइसेंस शुल्क 1996 में इस पर चर्चा हुईं तब प्रदेश में जी एस टी नहीं था अब देश में जी एस टी लागू है। राज्य व नगर निगम को वहां से भी मिल रहा है आखिर व्यापारी कितने करो का भुगतान करेगा मोदी जी कहते है एक देश एक कर फिर ट्रेड लाइसेंस शुल्क का क्या काम। व्यापारियों का कहना था कि जब सभी तरह के कर व्यापारी दे रहा है तो फिर ट्रेड लाइसेंस शुल्क का क्या औचित्य है। जलकर सीवर कर गृह कर नगर निगम को दे रहे हैं इसके अलावा प्रदेश व सेंट्रल के सभी करो का भार झेल रहे हैं। तो यह नया कर कान्हा से आ गया सभी ने खुलकर विरोध किया, और ट्रेड लाइसेंस शुल्क वापस करने के लिए कहा। धन्यवाद बैठक में शामिल टी एन अग्रवाल जी जय पुरस्नानी नितेश अग्रवाल बृजमोहन डीपी गोयल राम भाई राजीव गुप्ता राकेश अग्रवाल संदीप गुप्ता, अशोक लालवानी, अशोक अग्रवाल व सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।







