WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

दीनदयाल उपाध्याय फाउंडेशन ट्रस्ट के स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोग हुए लाभान्वित, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*दीनदयाल उपाध्याय फाउंडेशन ट्रस्ट के स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोग हुए लाभान्वित*

 

*किडनी रोग से संबंधित बीमारियों के लिए 100 से अधिक मरीजों ने लिया निशुल्क परामर्श, 50 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने बनवाए निशुल्क आयुष्मान कार्ड*

 

 

आगरा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत स्वस्थ भारत समृद्ध भारत के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा गुरुवार को केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड खंदारी स्थित मंगल कामना हॉस्पिटल में निशुल्क स्वास्थ्य एवं निशुल्क आयुष्मान कार्ड शिविर लगाया गया।मंगल कामना हॉस्पिटल के डायरेक्टर जाने माने वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. शेखर वाजपई और पंडित दीनदयाल उपाध्याय फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक सचिव विवेक पाठक ने भारत माता और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर और हनुमान जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके शिविर का शुभारंभ किया।शिविर में यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनायक वाजपेई ने गुर्दे (पथरी), पेशाब की नली, मूत्राशय (प्रोस्टेट) और जननांग से संबंधित बीमारियों से परेशान सौ से अधिक मरीजों को निशुल्क परामर्श प्रदान किया। साथ ही सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड एवं एक्सरे पर 30 फीसदी एवं सभी पैथोलॉजी जाँचों पर 50 फीसदी छूट के साथ दवाइयाँ भी रियायती दर पर मरीजों को प्रदान की गईं। इस अवसर पर लोगों को जागरुक करते हुए डॉ. विनायक वाजपेई ने कहा कि अगर पेशाब में खून आए, पेशाब करने में दर्द हो, जल्दी-जल्दी पेशाब आता हो, पेशाब शुरू करने या रोकने में कठिनाई होती हो या गुर्दे की पथरी की समस्या हो तो शीघ्र ही यूरोलॉजिस्ट से परामर्श करना चाहिए।मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा के सहयोग से लगाए गए निशुल्क आयुष्मान कार्ड कैंप में 50 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों के निशुल्क आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक- सचिव विवेक पाठक ने कहा कि आम जन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनको लाभान्वित करने की दृष्टि से शिविर आयोजित करने का सिलसिला जारी रहेगा। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलवाने के लिए निशुल्क आयुष्मान कार्ड भी बनवाए जाते रहेंगे। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय फाउंडेशन ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष मुकेश नेचुरल, डॉ. निशा शर्मा, डॉ. शिवानी गुप्ता (स्पेक्ट्रम), अभिषेक पाठक, वैचारिक जागरण मिशन ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रतिभा जिंदल, डॉ. सतीश खिरवार, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के शहर अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी, सोहम चतुर्वेदी, आशुतोष श्रोत्रिय एडवोकेट और प्रमोद अग्रवाल भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Comment