WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा पर विशाल जिला स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, रिपोर्ट इस्लाम खान

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा पर विशाल जिला स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

————————————-

एटा। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में आज ‘जनेश्वर मिश्र सभागार में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़े के अंतर्गत एक विशाल एवं भव्य जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। राष्ट्रभक्ति के गीतों और महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने की एवं कुशल संचालन जिला महामंत्री सुशील गुप्ता द्वारा किया गया।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय मंत्री श्री एस. पी. सिंह बघेल ने उपस्थित जनसैलाब और कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार करते हुए कहा, “भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक शक्ति उसके देवतुल्य और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिस अखंड भारत और वैचारिक राष्ट्रवाद की नींव रखी थी, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश उसी मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।”

विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने संगठन की नीतियों और वैचारिक मजबूती पर प्रकाश डाला !

इस अवसर पर विधायक बीरेंद्र सिंह लोधी ने अपने ओजस्वी संबोधन में क्षेत्र में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों की चर्चा की और कहा कि कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान में कभी कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। राज महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रेनू गौड ने महिलाओं की संगठन में सक्रिय भागीदारी की सराहना की और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सशक्तिकरण की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने आए हुए सभी मुख्य अतिथियों व वरिष्ठ पदाधिकारियों का अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत-अभिनंदन किया।

आज के इस कार्यकर्ता सम्मेलन के संयोजक शीतलपुर ब्लाक प्रमुख पुष्पेंद्र लोधी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आए हुए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और सभी अतिथियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया ! इस कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष संदीप जैन, पूर्व विधायक कुबेर सिंह अगरिया, चेयरमैन जैथरा विवेक गुप्ता, जलेसर चेयरमैन प्रतिनिधि संजीव आइडिया, मिरहची चेयरमैन प्रतिनिधि सर्वेश उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख मारहरा रवि वर्मा, ब्लॉक प्रमुख निधौली कलां सुनील यादव, जिला महामंत्री संतोष चौहान, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन कश्यप, अविनाश शर्मा, राजेश सरानी, जितेन्द्र दिवाकर, अमित गुप्ता, जिला मंत्री कुशल खितौलिया, नीलम चौहान, बबिता दिवाकर, दिनेश लोधी, राधेश्याम धनगर, दुलारे सिंह भदौरिया, गजेंद्र शर्मा, नितिन गुप्ता, सतेन्द्र जादोन, अशोक शर्मा, सुशील लोधी, अंकित चौहान, विजय मिश्रा, सचिन उपाध्याय, देवेंद्र भदोरिया, राजीव चौहान, कौशिक राजपूत, देवलाल लोधी, डोली सक्सेना, रमेश राजपूत, अंशुल चौहान, आकाश गुप्ता, अम्बरीष सिकरवार, डी एस वर्मा, गजेंद्र पाल धनगर जिला पंचायत सदस्य, रामविलास वर्मा अतुल सिकरवार सहित सैकड़ों की संख्या में पूरे जिले से आए भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment