गाजीपुर में होटल कारोबारी के बेटे विनीत राय की गोली मारकर हत्या, रंगदारी को लेकर आरोप

गाजीपुर में होटल कारोबारी के बेटे विनीत राय की गोली मारकर हत्या, रंगदारी को लेकर आरोप

 

गाजीपुर के फुलनपुर स्थित बिंदु होटल के संचालक आलोक राय के 29 वर्षीय पुत्र विनीत राय की शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि होटल के बाहर पहुंचे बदमाशों ने विनीत राय पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

मृतक के पिता आलोक राय ने कटरा गैंग के सरगना शंकर पांडेय पर रंगदारी और पुरानी रंजिश के चलते हत्या करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शंकर पांडेय समेत तीन नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment