WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

मऊ में भीषण सड़क हादसा,स्कॉर्पियो–ट्रेलर की टक्कर में पांच लोगों की मौत,बेटी की शादी से घर लाैट रहा था परिवार

*मऊ में भीषण सड़क हादसा,स्कॉर्पियो–ट्रेलर की टक्कर में पांच लोगों की मौत,बेटी की शादी से घर लाैट रहा था परिवार*

 

मऊ।उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ।हादसे में बेटी की शादी संपन्न कर घर लौट रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई।हादसा दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कुसुम्हा बशारतपुर के पास गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर हुआ,जहां तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लेन में जा रहे ट्रेलर से भिड़ गई।

 

मिली जानकारी के मुताबिक गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के रानीडीहा निवासी विनय श्रीवास्तव (60) अपनी बेटी की शादी के लिए झारखंड के रांची गए थे। विवाह संपन्न होने के बाद वह पत्नी अर्चना श्रीवास्तव (58), इकलौते बेटे कृतार्थ श्रीवास्तव (27) के साथ स्कार्पियो से घर लौट रहे थे।स्कार्पियो

को बिहार के गया निवासी चालक पुरुषोत्तम (47) चला रहा था, जबकि दूसरा चालक नितीश (46) पीछे बैठा था। परिवार के साथ उनका पालतू कुत्ता भी मौजूद था।

 

शनिवार रात करीब 2:30 बजे जैसे ही स्कार्पियो

कुसुम्हा बशारतपुर के पास शारदा सहायक खंड-32 नहर कॉलोनी के सामने पहुंची चालक को झपकी आ गई। अनियंत्रित स्कार्पियो पहले डिवाइडर से टकराई और फिर दूसरी लेन में जाकर ट्रेलर से भीषण भिड़ंत हो गई।दोनों वाहनों के बीच की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके साथ मौजूद एक पालतू कुत्ते की भी जान चली गई। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह और थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्कार्पियो को काटकर सुबह पांच बजे सभी पांचों शवों को बाहर निकाला। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

 

मृतकों की पहचान विनय श्रीवास्तव (53 वर्ष), उनकी पत्नी अर्चना श्रीवास्तव (48 वर्ष) और पुत्र कृतार्थ श्रीवास्तव (27 वर्ष) के रूप में हुई है। इनके अलावा रविन्द्र यादव (20 वर्ष) और पुरुषोत्तम कुमार (28 वर्ष) की भी इस हादसे में मौत हो गई। रविन्द्र यादव और पुरुषोत्तम कुमार बिहार के गया जिले के मटीहानी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

Leave a Comment