*एटा– थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ इलामारन जि. के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री योगेंद्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर एटा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 305/26 धारा 191(2),115(2),352,351(3),109 बीएनएस में वांछित चल रहे हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त वरुन जैन पुत्र अनिल जैन निवासी बड़े जैन मन्दिर वाली गली कटरा मौहल्ला पुरानी बस्ती थाना कोतवाली नगर एटा उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-*
1. वरुन जैन पुत्र अनिल जैन निवासी बड़े जैन मन्दिर वाली गली कटरा मौहल्ला पुरानी बस्ती थाना कोतवाली नगर एटा उम्र करीब 26 वर्ष।
*अभियुक्त वरुण का आपराधिक इतिहास-*
1- मु0अ0सं0 305/26 धारा 191(2),115(2),352,351(3),109 BNS कोतवाली नगर एटा
2- मु0अ0सं0 919/20 धारा 307 आईपीसी कोतवाली नगर एटा
3- मु0अ0सं0 102/22 धारा 307 आईपीसी थाना अवागढ एटा
4- मु0अ0सं0 103/22 धारा 3/25/27 एएक्ट थाना अवागढ एटा
5- मु0अ0सं0 109/22 धारा 392/411/120वी आईपीसी कोतवाली देहात एटा
6- मु0अ0सं0 34/22 धारा 392/411 आईपीसी थाना पिलुआ एटा
7- मु0अ0सं0 128/26 धारा 192(2),115(2),352 बीएनएस कोतवाली नगर एटा
*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल–*
1. प्र0नि0 श्री धर्मेन्द्र सिंह पवार
2. उ0नि0 श्री कपिल सोलंकी
3. का0 अंकित मलिक








