*संगठनात्मक आदेश*
*दिनांक: 02 मई 2026*
*उत्तर प्रदेश को दो जोन में पुनर्गठित कर संगठन सुदृढ़ीकरण की महायोजना घोषित*
रिपोर्ट- सिम्मी भट्टी
(कार्यालय सूची नई दिल्ली)
नई दिल्ली।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन (नेशनल) की कोर कमेटी ने संगठन विस्तार को नई गति देने हेतु एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णय लिया है। यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी ने एटा जनपद में सम्पन्न हुए भव्य महासम्मेलन की ऊर्जा और संकल्पों को आधार बनाकर उत्तर प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जन-जन तक पहुंचाने हेतु “दो जोन प्रणाली” लागू करने की घोषणा की है।
यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की जड़ों को और गहरा करने तथा कार्यक्षमता को दोगुना करने के उद्देश्य से शीर्ष नेतृत्व के साथ गहन विचार-विमर्श के उपरांत यह रणनीतिक निर्णय लिया गया है। इस मंथन में यूनियन के संस्थापक-संरक्षक श्री एके बिंदुसार, संस्थापक सदस्य एवं केंद्रीय पॉलिसी मेकिंग सुप्रीम कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री करन छौकर, केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री रविकांत साहू, संस्थापक प्रतिनिधि श्री मिथिलेश कुमार मौर्य, केंद्रीय अनुशासन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष श्री राम आसरे, केंद्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष श्री कृष्ण माधव मिश्रा तथा केंद्रीय जनरल असेंबली के केंद्रीय अध्यक्ष श्री अविनाश रंजन एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्णकांत जायसवाल की महत्वपूर्ण सहमति एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
नई संरचना का स्वरूप:
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि उत्तर प्रदेश के विशाल भू-भाग एवं विविधताओं को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक कार्यों के बेहतर संचालन हेतु प्रदेश को दो प्रमुख प्रशासनिक इकाइयों में विभाजित किया जाएगा:
1. पश्चिमी जोन कमेटी, उत्तर प्रदेश।
2. पूर्वी जोन कमेटी, उत्तर प्रदेश।
यह पुनर्गठन न केवल निर्णय प्रक्रिया को त्वरित बनाएगा बल्कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सहभागिता, जवाबदेही और नेतृत्व विकास को भी नई दिशा देगा। प्रत्येक जोन की अपनी स्वतंत्र कमेटी होगी जो केंद्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशों पर प्रदेश में संगठन विस्तार, पत्रकार हितों की रक्षा एवं सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी।
तत्काल प्रभाव से निर्देश:
इस महत्वपूर्ण निर्णय से भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के समस्त राष्ट्रीय चेयरमैन, जॉइंट चेयरमैन, डिप्टी चेयरमैन एवं समस्त प्रकोष्ठों के राष्ट्रीय अध्यक्ष गणों को अवगत कराया जा रहा है। साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजेश शर्मा को भी अधिकृत सूचना प्रेषित कर दी गई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बालकृष्ण तिवारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दोनों जोन कमेटियों के गठन की प्रक्रिया अविलंब प्रारंभ की जाए। सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर योग्य, कर्मठ एवं समर्पित पदाधिकारियों का चयन सुनिश्चित करें, ताकि संगठन की इस नई संरचना को शीघ्रातिशीघ्र धरातल पर उतारकर “मिशन उत्तर प्रदेश” को अभूतपूर्व सफलता दिलाई जा सके।
यह कदम भारतीय मीडिया फाउंडेशन को उत्तर प्रदेश में एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा और मीडिया साथियों के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक धार प्रदान करेगा।
जय हिंद। जय भारतीय मीडिया फाउंडेशन।
*






