WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कर्दमेश्वर मंडल में निकली भव्य कलश यात्राBMF News

*संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कर्दमेश्वर मंडल में निकली भव्य कलश यात्रा*

 

रोहनिया। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर कर्दमेश्वर मंडल के अंतर्गत सुसुवाही पंचायत भवन पर पार्षद सुरेश पटेल गुड्डू के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह कलश यात्रा सुसुवाही पंचायत भवन से नसीरपुर चितईपुर, कंचनपुर, कंदवा गेट होते हुए जलाली पट्टी पहुंचकर समाप्त हुआ जिसके दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियो के साथ-साथ सैकड़ो महिलाओं और पुरुषों ने लगभग 6 किलोमीटर की कलश यात्रा में संत शिरोमणि रविदास जी के भक्ति गीतों के साथ तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि देशभक्ति नारा लगाया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अखिलेश उपाध्याय ने की। कलश यात्रा में प्रमुख रूप से प्रभारी जिला मंत्री विनोद पटेल, पार्षद सुरेश पटेल उर्फ गुड्डू, पार्षद श्याम भूषण शर्मा, पार्षद गोपाल पटेल, पार्षद अजय बिंद, जयप्रकाश पटेल, जितेंद्र केसरी, रामलाल ,शिवकुमार, राजकुमारी, चिंता ,मंजू , हेमलता,शिला, कन्हैया, मिंता ,सुभाष इत्यादि लोग शामिल रहे।

Leave a Comment