WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल, एटा द्वारा भव्य महासम्मेलन आयोजित, रिपोर्ट डॉ कृपाल सिंह मानव

*हिंदी पत्रकारिता दिवस पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल, एटा द्वारा भव्य महासम्मेलन आयोजित*

 

*एटा में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित महासम्मेलन में पत्रकारों को किया गया सम्मानित*

 

एटा। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल, एटा द्वारा एक भव्य महासम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद एटा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं संगठन के पदाधिकारियों ने सहभागिता की।

महासम्मेलन का आयोजन जिला अध्यक्ष श्री अनिल सोलंकी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रिंट मीडिया के डिप्टी चेयरमैन श्री निशिकांत शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सचिन गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पत्रकारिता, समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने देश की सामाजिक, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक चेतना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्तमान समय में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता की आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने पत्रकार एकता, सामाजिक सरोकारों एवं राष्ट्रहित के मुद्दों पर विस्तार से विचार व्यक्त किए तथा पत्रकारों से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

अंत में सभी अतिथियों, पत्रकार साथियों, पदाधिकारियों एवं मैनेजमेंट टीम का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Comment