WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अलीगंज में भव्य पुस्तक मेले का आयोजन, एनसीईआरटी अपनाने पर जोर; छात्रों पर बोझ कम करने की अपील, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

अलीगंज में भव्य पुस्तक मेले का आयोजन, एनसीईआरटी अपनाने पर जोर; छात्रों पर बोझ कम करने की अपील

 

एटा/अलीगंज। विकासखंड अलीगंज स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में मंगलवार को दयानंद हॉल में भव्य पुस्तक मेले का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा जगत से जुड़े अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं शिक्षाविद बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं उद्योगपति रामप्रकाश गुप्ता (साड़ी संसार) ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर आयोजित पुस्तक मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित प्रकाशनों की पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें विशेष रूप से एनसीईआरटी की पुस्तकों को प्रमुखता दी गई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने छात्रों के हित में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम को अपनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इससे न केवल शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित होती है, बल्कि छात्रों और अभिभावकों पर आर्थिक बोझ भी कम पड़ता है।जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षाविदों ने अभिभावकों से अपील की कि वे गैर-जरूरी निजी प्रकाशनों की महंगी किताबों की खरीद से बचें और सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइन का पालन करें। उन्होंने कहा कि एकरूप पाठ्यक्रम से छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का भी लाभ मिलता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के पुस्तक मेले छात्रों को सही दिशा में मार्गदर्शन देने के साथ-साथ उनकी बौद्धिक क्षमता को विकसित करने में सहायक होते हैं। विद्यालय के प्रबंधक वीरेश गुप्ता ने आयोजन को सफल बताते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ शिक्षा उपलब्ध कराना है।पुस्तक मेले में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न विषयों से संबंधित उपयोगी पुस्तकों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में नवीन पहल और छात्रों के सर्वांगीण विकास पर भी चर्चा की गई।इस अवसर पर डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ० होम सिंह शाक्य, गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रजनीश भास्कर, जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ० डीके सिंह, चंपा देवी इंटर कॉलेज रामपुर की प्रधानाचार्या प्रीति यादव सहित क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment