आजकल की जनरेशन को क्या हो गया है सबसे बड़ी खबर निकल कर आई है सामाने शिकोहाबादः 18 महीने में तीन बार भागी प्रेमिका ने खुद को लगाई आग, पहला प्रेमी जेल में तो दूसरा हस्पीटल में भर्ती
फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद में प्रेमी के साथ पैर बांधकर डीजल डालकर आत्महत्या करने वाली 18 वर्षीय प्रेमिका खुशी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। खुशी का पहला प्रेमी इस समय जेल में है, जबकि फेसबुक के जरिये मिला दूसरा प्रेमी अरूण इस समय जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा है.
आपको बतादें कि 6 जून की रात मोहल्ला पड़ाव में एक घर के अन्दर प्रेमी जोड़े ने खुद को आग के हबाले कर दिया था। दोनों के पैर एक-दूसरे से बंधे थे। जिस समय ये घटना हुई उस समय पुलिस दरवाजे के बाहर खड़ी दरवाजा खटखटा रही थी। आग की लपटें देखकर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला था। इलाज के दौरान प्रेमिका खुशी शर्मा की मौत हो गई। जबकि प्रेमी अरुण कठेरिया की हालत गंभीर है। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज से रेफर कराकर किसी प्राइवेट हास्पीटल में इलाज करा रहे हैं.
पुलिस जांच में पता चला हे कि खुशी जब नाबालिग थी, तब उसका संबंध आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले फैसल अब्बासी से था। 16 जनवरी 2024









