WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गिरिडीह ज़िला अधिवक्ता संघ ने नवनिर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा और उपमहापौर सुमित कुमार को किया सम्मानित

गिरिडीह ज़िला अधिवक्ता संघ ने नवनिर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा और उपमहापौर सुमित कुमार को किया सम्मानित ।

गिरिडीह ज़िला अधिवक्ता संघ द्वारा नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती प्रमिला मेहरा एवं उपमहापौर सुमित कुमार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय, महासचिव चुन्नू कांत सहित अन्य पदाधिकारी और अधिवक्ता साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने दोनों जनप्रतिनिधियों को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और शहर के विकास में उनकी सक्रिय भूमिका की अपेक्षा जताई।
महापौर प्रमिला मेहरा एवं उपमहापौर सुमित कुमार ने इस सम्मान के लिए अधिवक्ता संघ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नगर के सर्वांगीण विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

इस मौके पर संघ के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखते हुए न्यायिक व्यवस्था और नगर विकास से जुड़े मुद्दों पर सहयोग की बात कही।

Leave a Comment