WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा में आकार लेने लगा ‘गार्डन ऑफ नॉलेज’ थीम पार्क, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा में आकार लेने लगा ‘गार्डन ऑफ नॉलेज’ थीम पार्क*

 

*- 5 करोड़ की लागत से पालीवाल पार्क में विकसित हो रहे थीम पार्क का 80% काम पूरा*

 

*- वैदिक पार्क और आरोग्य वन में दिखेगी प्राचीन संस्कृति और विज्ञान की झलक*

 

*- ताजनगरी के बच्चों को खेल- खेल में मिलेगी प्रकृति और वेदों की जानकारी*

 

*आगरा, 01 मई।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन के चलते ताजनगरी आगरा में एक नई और अनूठी पहल साकार होने जा रही है। अब तक केवल ऐतिहासिक स्मारकों के लिए दुनिया भर में मशहूर यह शहर अब आधुनिक ज्ञान और प्राचीन संस्कृति के संगम के रूप में भी पहचाना जाएगा। आगरा के हृदय स्थल में स्थित ऐतिहासिक केडी पालीवाल पार्क को अब ‘गार्डन ऑफ नॉलेज’ के रूप में एक नया और भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है और जल्द ही इसे बच्चों और युवाओं के लिए खोल दिया जाएगा।

 

*बच्चों को खेल-खेल में मिलेगा विज्ञान और वेदों का अनमोल ज्ञान*

लगभग 70 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैले इस पार्क को अब केवल सैर- सपाटे या ताजी हवा तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे एक बेहतरीन ‘थीम पार्क’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। योगी सरकार की इस विशेष पहल से ‘गार्डन ऑफ नॉलेज’ मनोरंजन के साथ- साथ शिक्षा का एक ऐसा प्रमुख केंद्र बनेगा, जहां छात्र अपने किताबी ज्ञान को धरातल पर हकीकत में देख और समझ सकेंगे।

 

*’आरोग्य वन’ और ‘वैदिक पार्क’ होंगे मुख्य आकर्षण*

इस थीम पार्क की सबसे बड़ी विशेषता यहां विकसित किए जा रहे ‘आरोग्य वन’ और ‘वैदिक पार्क’ हैं। ‘वैदिक पार्क’ के माध्यम से आज की नई पीढ़ी को वेदों के ज्ञान और हमारी समृद्ध प्राचीन विरासत से सीधे तौर पर परिचित कराया जाएगा। वहीं आरोग्य वन लोगों को सेहत और औषधीय पौधों के महत्व के प्रति जागरूक करेगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस परियोजना की महत्ता को देखते हुए इसके पहले चरण के लिए 5 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। आगरा नगर निगम द्वारा इस कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा किया जा रहा है।

 

*’स्मार्ट सिटी’ के साथ-साथ ‘नॉलेज सिटी’ बनाने की दिशा में बड़ा कदम*

परियोजना की प्रगति और इसके उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप हम आगरा को एक स्मार्ट सिटी के साथ- साथ ‘नॉलेज सिटी’ के रूप में भी तेजी से विकसित कर रहे हैं। पालीवाल पार्क में बन रहा ‘गार्डन ऑफ नॉलेज’ इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। इसका 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। हमारा मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रकृति के करीब लाना और उन्हें खेल- खेल में विज्ञान तथा अपने वेदों से जोड़ना है। यह पार्क ताजनगरी के लिए ज्ञान और स्वास्थ्य का एक अनमोल उपहार साबित होगा।

Leave a Comment