WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गांजा, स्मैक, नशीला पाउडर (डायजापाम) कुल मात्रा 38.334 किलोग्राम अनुमानित कीमत करीब 13,97,805 रुपए का कराया गया विनिष्टीकरण, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

 

 

*एटा– “ऑपरेशन दहन अभियान ” के तहत जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा, स्मैक, नशीला पाउडर (डायजापाम) कुल मात्रा 38.334 किलोग्राम अनुमानित कीमत करीब 13,97,805 रुपए का कराया गया विनिष्टीकरण।*

 

पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश व श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स लखनऊ द्वारा चलाये गये अभियान “ऑपरेशन दहन” के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा श्री योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक श्री एस0 चंद्रा तथा प्रभारी निरीक्षक डीसीआरबी श्री छत्तर पाल सिंह की उपस्थिति में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा बरामद अवैध मादक पदार्थ गांजा, स्मैक, डायजापाम (नशीला पाउडर) का माननीय न्यायालय द्वारा से आदेश प्राप्त कर जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा मादक पदार्थों, स्वापक औषधी व मनप्रभावी पदार्थों के विनिष्टीकरण की कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली नगर के 32 अभियोग से संबंधित 33.790 किलोग्राम मादक पदार्थ, थाना कोतवाली देहात के 10 अभियोग से संबंधित 2.196 किलोग्राम मादक पदार्थ, थाना निधौली कलां के 02 अभियोग से संबंधित 0.740 किलोग्राम मादक पदार्थ, थाना मिरहची के 01 अभियोग से संबंधित 0.108 किलोग्राम मादक पदार्थ, थाना सकरौली के 01 अभियोग से संबंधित 0.700 किलोग्राम मादक पदार्थ, थाना जैथरा के 01 अभियोग से संबंधित 0.500 किलोग्राम मादक पदार्थ, थाना राजा का रामपुर के 01 अभियोग से संबंधित 0.300 किलोग्राम मादक पदार्थ कुल 48 अभियोगों से संबंधित कुल 38.334 किलोग्राम मादक पदार्थ का आज दिनांक 30.04.2026 को जनपद एटा पुलिस द्वारा जिला चिकित्सालय में संचालित इंसीनरेटर के माध्यम से विनिष्टीकरण कराया गया। जिसका विवरण निम्नवत है–

1. गांजा– 21.808 किलो ग्राम अनुमानित कीमत करीब 10,90,400 रुपए

2. स्मैक– 0.045 किलोग्राम अनुमानित कीमत करीब 2,25,000 रुपए

3. डायजापाम– 16.481 किलोग्राम अनुमानित कीमत करीब 82,405 रुपए

*कुल मादक पदार्थ– 38.334 अनुमानित कीमत करीब 13,97,805 रुपए*

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष