कलराज मिश्र द्वारा रखी गई बाबा नीम करोरी धाम की आधार शिला। नोएडा २९ जुलाई भगवान परशुराम सेवा संस्थान द्वारा संचालित सामाजिक संगठन सामाजिक चेतनामंच के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक,विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद के संस्थापक अध्यक्ष,पूर्व प्रदेश एवं केंद्रीय मंत्री पूर्व राज्यपाल हिमाचल एवं राजस्थान कलराज मिश्र द्वारा तहसील दादरी गौतमबुद्ध नगर के ग्राम महावड के अंतर्गत आज गुरुपूर्णिमा के अवसर पर सामाजिक चेतना मंच एवं ब्रह्म समाज एकता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित,विधायक तेजपालसिंह नागर,बाबा नीम करोरी मंदिर के अध्यक्ष राजेश दिवेदी,जगदीश शर्मा केसाथ बाबा नीम करोरी धाम की आधार शिला मंत्रोचारण के साथ रखी गई,इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक चेतनामंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित ने कहा कि मंदिर कमेटी के अध्यक्ष एवं सामाजिक चेतनामंच के राष्ट्रीय महासचिव छोटे भाई राजेश दिवेदी एवं ग्रामप्रधान मनमोहन सिंह के द्वारा मुझे बाबा नीम करोरी धाम की स्थापना के सम्बन्ध में प्रस्ताव दिया गया,जिस पर मैने संगठन के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक कलराज मिश्र जी एवं अपर मुख्य संरक्षक डॉक्टर दिनेश शर्मा जी सांसद राज्यसभा एवं पूर्व उप मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश से विचार विमर्श कर इस पावन कार्य में अपने संगठन का पूर्ण सहयोग करने का निश्चय किया,और भाई राजेश द्विवेदी के आव्हान पर स्थानीय विधायक तेजपाल सिंह नागर,सदस्य विधान परिषद श्रीचन्द्र शर्मा,एवं क्षेत्रीय जनमानस का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ,जिससे आज इस पावन धाम की स्थापना की आधार शिला रखी जा रही है,में देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ जी तथा पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ब पर्यटन विभाग के उन अधिकारियों को दिल से साधुवाद प्रदान करता हूं,जिनके द्वारा हमारा प्रस्ताव स्वीकार कर एक करोड़ छियानवे लाख रुपया इस धाम की स्थापना के लिए अवमुक्त कर दिया है,और अवशेष आठ करोड़ चार लाख रुपया के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूपमे उपस्थित भक्त जनों को संबोधित करते हुए कलराज मिश्र ने कहा कि बाबा नीम करोरी साक्षात संकट मोचन हनुमान जी की प्रतिमूर्ति है,जिनकी लीलाये सर्व विदित है,और यह उनकी ही कृपा एवं इक्छा है,जिससे हम सब उनके इस पावन धाम की स्थापना कर रहे है,मुझे गर्व है, कि आज देश एवं उत्तर प्रदेश में सनातन प्रेमी सरकार है,जो हमारे आराध्यों,एवं महान पुरुषों के पावन धामों का काया कल्प कर हमारी संस्कृति धरोहर को संरक्षित करने का कार्य कर रही है,मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास हैं कि,मेरे अति प्रिय अरुण दीक्षित जो जिस कार्य को करने की ठान लेते हैं,उसे अवश्य पूर्ण करते है,चाहे कितनाभी संघर्ष क्यों न करना पड़े,के संकल्प एवं राजेश दिवेदी की लगन और आप सब के सहयोग से अति शीघ्र बाबा नीम करोरी का यह धाम इतना विशाल एवं ख्याति पूर्ण होगा कि यहां भारत ही नहीं विश्व स्तर से बाबा जी के भक्त आकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे, आयोजन के समापन पर राजेश दिवेदी द्वारा सभी भक्त जनों का आभार प्रकट किया गया, इस अवसर पर सामाजिक चेतनामंच एवं ब्रह्म समाज एकता समिति के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव कुंवर अमितराज दीक्षित,प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित राजेंद्र शर्मा,मुकेश शुक्ला,प्रदेश महासचिव सुनील पांडेय, ध्रुव शर्मा,सामाजिक चेतनामंच के अंग के रूपमे संचालित संगठन भारतीय गुर्जर समाज कल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष जयवीर सिंह गुर्जर,भारतीय अल्प संख्यक कल्याण मंच के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वकील त्यागी,जगदीश शर्मा,गजेंद्र शर्मा,अवनीश यादव,मनोज मिश्रा,सचिन उपाध्याय, वीना द्विवेदी सहित हजारों बाबा नीम करोरी के भक्तों द्वारा आयोजन में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया









