WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

संस्कार और संस्कृति की छांव में सजा लव कुश विद्यालय का फाउंडेशन डे, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

 

 

 

 

संस्कार और संस्कृति की छांव में सजा लव कुश विद्यालय का फाउंडेशन डे

 

 

आगरा:बल्केश्वर स्थित लव कुश विद्यालय, जूनियर हाई स्कूल में फाउंडेशन डे समारोह हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और स्थानीय गणमान्य लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

समारोह की मुख्य अतिथि एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा रहीं, जिन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, शिक्षा और संस्कारों का महत्व बताया। अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी एवं पार्षद श्री मुरारी लाल गोयल ने की और विद्यालय की प्रगति की सराहना की। साहित्सेवी आदर्श नंदन गुप्ता ने स्कूल संस्थापक स्व विजय शर्मा के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।

इस अवसर पर संस्थापक स्वर्गीय विजय शर्मा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने नृत्य, गीत और नाटक प्रस्तुत कर सभी काg मन मोह लिया। अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन, स्टाफ और नीलू बसल, राज बहादुर यादव आदि का विशेष योगदान रहा।

रघु राय मेरे प्रेरणास्रोत

विख्यात फोटोग्राफर ललित राजौरा ने बताया कि वे उनके ताजमहल के फोटो देख कर ही फोटोग्राफी की ओर आकर्षित हुए थे। उनसे पहली मुलाकात यूपी टूरिज्म आफिस, लखनऊ में सन् 1983 में हुई थी, डीजी श्री अमल कुमार वर्मा थे। उसके बाद रघुराय जी से बातचीत का सिलसिला बढ़ता गया। इसके बाद जब आगरा में वे ताज लिटरेचर फेस्टिवल में आए तो उन्होंने मेरे वहां ताजमहल के फोटो देखे, जिनकी सराहना की। उसके बाद वे दयालबाग विवि गए, वहां उन्होंने मेरे फोटो की ताऱीफ की थी। आज वे नहीं रहे, लेकिन यादें ही शेष रह गई हैं।

 

निवेदिता शर्मा सुपुत्री स्व विजय शर्मा

प्रिंसीपल लवकुश विद्यालय बल्केश्वर, आगरा

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष