WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

ताज प्रेस क्लब का स्थापना दिवस मनाया गया, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

ताज प्रेस क्लब का स्थापना दिवस मनाया गया ।

आगरा,

ताज प्रेस क्लब का 36 साल का सफरनामा बाग फरजाना आगरा स्थित संस्कृति भवन में समारोह पूर्वक मनाया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार गजेंद्र यादव द्वारा सम्पादित स्मारिका “यादों के झरोखे से” का विमोचन पूर्व डी एम अमल कुमार वर्मा पदेन संरक्षक जिलाधिकारी मनीष बंसल , सी पी राय प्रवक्ता कांग्रेस, फतेहपुर सीकरी विधायक बाबूलाल, राजीव सक्सेना, सुभाष रावत, अशोक अग्निहोगी, एस पी सिंह, मनोज मिश्रा अध्यक्ष ताजप्रेस क्लब, विनोद भारद्वाज, आदर्श नंदन गुप्त आदि के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ । इससे पूर्व संगीत पर माँ सस्वती की आराधना संगीत गायन और अतिथियों के माल्यार्पण से हुआ । ताजप्रेस क्लव का ऐतिहासिक परिचय गजेन्द्र यादव , राजीव सक्सेना एवं अध्यक्ष मनोज मिश्रा वर्तमान स्थिति का अपने वक्तव्य द्वारा दिया गया । ताजप्रेस क्लव के योगदान को याद करते हुए तमाम वक्तव्य में सांसद रामजीलाल सुमन, सी पी राय, रमेश कान्त लवानिया , पूर्व जिलाधिकारी अमल कुमार वर्मा का नाम लिया गया । ताज प्रेस क्लब ने इस अवसर पर दिवंगत पत्रकारों के योगदान को याद करते हुए उनके परिजनों का स्मृति चिन्ह पटका एवं माला देकर सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राजीव सम्सेना, सुभाष रावत, अशोक अग्निहोत्री, ओम ठाकुर, विनोद भारद्वाज, अनिल शर्मा, सुनयन शर्मा, मनोज मिश्र, अमल कुमार वर्मा, पूर्व जिलाधिकारी, गजेंद्र यादव महेश धाकड़ आदर्श नंदन गुप्त, एस पी सिंह, डॉ गिरिजा शंकर शर्मा, किशन चतुर्वेदी, वचनसिहं सिकरवार महेश धाकड़ आदि को सम्मानित किया गया ।

ताज प्रेस क्लब के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में विवेक कुमार जैन महासचिव पूर्व महासचिव के पी सिंह सम्पूर्ण पदाधिकारीगण अरुण रावत कार्यकरिणी सदस्य सहित सभी कार्यकारिणी सदस्य ताज प्रेस क्लब के सदस्य राजेश दीक्षित राष्ट्रीय कवि एवं पत्रकार डॉ राजकुमार रंजन, शायर अरविन्द समीर, पत्रकार डॉ के के सिंह गणतंत्र की आवाज , मनोज गोयल सम्पादक पोक टाइम्स वीरेन्द्र गोस्वामी, दिनेश संन्यासी शंकर देव तिवारी देश दीपक तिवारी अमर उजाला आदि की उपस्थिति सराहनीय रही कार्यक्रम का सफल संचालन हरीश चिमटी ने किया ।

सभी उपस्थित सदस्यों को स्मारिका बाँटी गयी जिसमे 56 लेखों एवं चित्रों द्वारा स्मारिका को सजाया गया । अंत में सहभोज के बाद समारोह का समापन हुआ ।

 

प्रेषक- डॉ राजकुमार रंजन

साहित्य सम्पादक सदीनामा एवं सदस्य ताज प्रेस क्लब

Leave a Comment