महारानी वीरांगनाअवंतीबाई लोधी जयंती-2026 की तैयारियों को लेकर जलेसर में सर्व समाज की बैठक, मेला समिति का गठन

*महारानी वीरांगनाअवंतीबाई लोधी जयंती-2026 की तैयारियों को लेकर जलेसर में सर्व समाज की बैठक, मेला समिति का गठन*

*तुर्रम सिंह राजपूत✍️*

 

जलेसर (एटा)। आगामी वर्ष 2026 में वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी की जन्म जयंती एवं मेला समारोह के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर जलेसर क्षेत्र में सर्व समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सर्वसम्मति से *”महारानी अवंतीबाई लोधी जलेसर मेला समिति–2026″* का विधिवत गठन किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से *पुष्पेन्द्र लोधी (उर्फ़ बड्डन भैया)* को समिति का *अध्यक्ष* , *अनेक सिंह प्रधान* को *कार्यक्रम संयोजक,* *कल्याण सिंह लोधी* को *कोषाध्यक्ष* तथा *मोहर सिंह लोधी* को *सह-कोषाध्यक्ष* की जिम्मेदारी सौंपी गई।

उपस्थित समाजजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली *महारानी अवंतीबाई लोधी जयंती एवं मेला समारोह* के सफल, भव्य एवं गरिमामय आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही यह संकल्प भी लिया गया कि समिति को हर स्तर पर पूर्ण सहयोग, मार्गदर्शन एवं समर्थन दिया जाएगा, जिससे आयोजन समाज की एकता, सामाजिक सद्भाव एवं वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी के त्याग, शौर्य और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

बैठक के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि महारानी अवंतीबाई लोधी का जीवन साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पण का प्रतीक है। उनकी जयंती केवल एक समारोह नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरित करने का अवसर है।

समाज के लोगों ने एक स्वर में संगठन, एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लेते हुए आगामी आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

Leave a Comment