WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

महंगे शौक और महिला मित्रों पर रुतबा जमाने के लिए रात में बन जाते थे चोर, जीजा-साले गिरफ्तार; 2.82 लाख नकदी और 89.07 ग्राम सोना बरामद, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा: महंगे शौक और महिला मित्रों पर रुतबा जमाने के लिए रात में बन जाते थे चोर, जीजा-साले गिरफ्तार; 2.82 लाख नकदी और 89.07 ग्राम सोना बरामद*

 

आगरा। आगरा पुलिस ने थाना सदर बाजार क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की चोरी का सनसनीखेज खुलासा करते हुए जीजा-साले की एक ऐसी शातिर चोर जोड़ी को गिरफ्तार किया है, जो अपने महंगे शौक पूरे करने और महिला मित्रों पर रुतबा जमाने के लिए रात के अंधेरे में बंद मकानों को निशाना बनाती थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उखर्रा रोड स्थित 16 बीघा के पास मुर्गी फार्म के निकट से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 89.07 ग्राम सोना, 2.82 लाख रुपये नकद तथा चोरी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।पुलिस के अनुसार, 18 जून को थाना सदर बाजार क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 16 और 17 जून की रात वह घर में अकेली होने के कारण अपने पुराने मकान पर चली गई थी। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सटीक सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने उखर्रा रोड स्थित 16 बीघा के पास से दो आरोपियों रजनीकांत उर्फ चण्डी और विजय को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे आपस में जीजा-साले हैं और उन्होंने ही उखर्रा रोड स्थित शांति फार्म हाउस के पास एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की थी। आरोपियों ने मकान की ऊपरी मंजिल पर रखी अलमारी से जेवरात और एक लाख रुपये नकद चोरी किए थे। चोरी के बाद उन्होंने आभूषणों को गलवाकर उनका कुछ हिस्सा राह चलते एक व्यक्ति को बेच दिया और उससे मिले रुपये आपस में बांट लिए। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी चोरी से मिले पैसों को महंगे शौक, मौज-मस्ती और महिला मित्रों पर खर्च करते थे। खर्च के बाद बची हुई 2.82 लाख रुपये नकद और 89.07 ग्राम सोना पुलिस ने बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रजनीकांत उर्फ चण्डी पुत्र जयकिशन उर्फ मुन्ना निवासी रंगनाथ टॉकीज, खटीकपाड़ा, घटिया आजम खां, थाना हरिपर्वत तथा विजय पुत्र मुकेश कुमार निवासी नंगला टेकचंद, देवरी रोड, थाना सदर बाजार, आगरा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है। साथ ही चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Leave a Comment