सीओ सिटी कीर्तिका सिंह द्वारा आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के उद्देश्य पुलिस बल सहित पैदल गस्त तथा की गई होटल, ढाबा, शराब के ठेके की चैकिंग
——————————-
एटा! आज शनिवार को क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह द्वारा अधीनस्थों सहित आगामी त्यौहारों व कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे चैक करते हुए पैदल गश्त की गयी। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों, होटल, ढाबा, शराब के ठेकों आदि की चेकिंग की गई व सुरक्षा के दृष्टिगत सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह/भ्रामक सूचना या झूठी सूचना प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु शख्त हिदायत दी गयी तथा सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गयी। इस अवसर पर देहात कोतवाली के थाना अध्यक्ष कृष्णकांत लोधी सहित पुलिस बल मौजूद रहा !









