WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

फर्श निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह कार्य पार्षद निधि से कराया जा रहा है

वाराणसी से पत्रकार अजय सेठ की खास रिपोर्ट।

 

वाराणसी नगर निगम के वार्ड नंबर 11 हुकुलगंज स्थित चन्द्रा रेसीडेंसी कॉलोनी में आज पार्क में फर्श निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह कार्य पार्षद निधि से कराया जा रहा है।

 

इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद बृजेश चंद्र श्रीवास्तव ने फीता काटकर काम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि कॉलोनी के बच्चों और बुजुर्गों को बेहतर सुविधा देने के लिए पार्क का सौंदर्यीकरण जरूरी है।

 

कार्यक्रम में कॉलोनी के सम्मानित निवासी डॉ संजय श्रीवास्तव, कुंवर विपुल श्रीवास्तव, पूर्व छात्र संघ महामंत्री रितेश श्रीवास्तव, भाजपा नेता रविशंकर पटेल, सेक्टर संयोजक दिनेश मौर्या, राजेश श्रीवास्तव राजू, रामू सेठ, अजय सेठ, अजय अग्रहरी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

 

स्थानीय लोगों ने पार्षद का आभार जताया और कहा कि फर्श बनने से बारिश में जलभराव और कीचड़ की समस्या से राहत मिलेगी।

 

 

वार्ड 11 में विकास की यह कड़ी लगातार जारी है। पार्षद बृजेश चंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी जनसुविधा के कार्य कराए जाएंगे।

Leave a Comment