26-27 अप्रैल को जीआईसी ग्राउंड में सिंधीयत का फहरेगा परचम, सिंधी संस्कृति, कला, खान-पान से परिचित कराएगा श्री झूलेलाल मेला, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*26-27 अप्रैल को जीआईसी ग्राउंड में सिंधीयत का फहरेगा परचम, सिंधी संस्कृति, कला, खान-पान से परिचित कराएगा श्री झूलेलाल मेला*

 

*जीआईसी ग्राउंड में जय झूलेलाल मेला आयोजन समिति द्वारा 26-27 अप्रैल को आयोजित होगा चेटीचण्ड महोत्सव के तहत दो दिवसीय 6वां अन्तर्राष्ट्रीय सिंधी मेला*

 

*मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम, आकर्षक झांकियां, लगेंगे झूले, महिला शक्ति वंदन व मां-बेटी कैटवॉक में नजर आएगी भारतीय व सिंधी संस्कृति, सभ्यता और भाषा*

 

 

आगरा। जीआईसी ग्राउंड में 26-27 अप्रैल को चेटीचण्ड महोत्सव के तहत आयोजित होने जा 6वें अन्तर्राष्ट्रीय सिंधी मेले में सिंधीयत का परचम फहरेगा। जहां देश भर से लोग अन्तर्राष्ट्रीय मेले का हिस्सा बनने पहुंचेंगे। मुम्बई से विश्व विख्यात सिंधी रॉक स्टॉर अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। वहीं सिंधी लोक गीत, नृत्य, तीज त्योहार की भी जानकारी मिलेगी। मेले में सभी समाज के संतों की आकर्षक झांकियों के अलावा माता रानी दरबार, भगवान झूलेलाल का मंदिर, स्वामी लीलाशाह भगवान का मंदिर आकर्षण का केन्द्र रहेगा। जहां स्टॉलों व सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से सिंधी व्यंजनों के साथ महिला शक्ति वंदन कार्यक्रम में सिंधी समाज की महिलाओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन होगा। जय झूलेलाल मेला आयोजन समिति द्वारा आयोजित होने जा रहे झूलेलाल मेला में सिंधी संस्कृति, कला और खान-पान से भी परिचित कराएगा।

आयोजन समिति के संरक्षक गिरधारी लाल भक्तयानी ने शाहगंज स्थित सत्तो लाला फूड कोर्ड में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में जानकारी देते हुए बताया कि मेले का उद्घाटन शाम 6 बजे सोमनाथ धाम के मठाधीश पीर गुरु डॉ. शंकरनाथ योगी करेंगे। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री उप्र योगेन्द्र उपाध्याय होंगे। मेले के लिए लोगों में उत्साह है। मेले हमारी संस्कृति, सभ्यता और संस्कार की धरोहर हैं। लोग अन्य शहरों से अपने रिश्तेदारों को भी मेले में आने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। मेला संयोजक कमल छाबड़िया ने कहा कि मुम्बई से रॉक स्टॉर कमलेश कपूर, ज्योति मणी और करण खेमानी अपनी सुरमयी आवाज का जादू बिखेरकर मेले में सिंधी भाषा की मिठास घोलेंगी। जूनियर अमिताभ बच्चन भी मेले में अपने अभिनय से दर्शकों व बच्चों को गुदगुदाएंगे। सिंधी समाज के मेधावी विद्यार्थियों का भी सम्मान होगा। 27 अप्रैल को मां-बेटी कैटवॉक में भारतीय व सिंधी संस्कृति, सभ्यता और भाषा को प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से आयोजन समिति के संरक्षक गिरधारी लाल भक्तयानी मेला समिति के संयोजक कमल छाबड़िया, सूर्य प्रकाश ,सुशील नोतनानी, प्रकाश केसवानी (शेरा भाई) पार्षद, सुनील करमचंदानी पार्षद ,अमृत मखीजा, मनीष लालचंदानी, जे.के. मदनानी, सुखदेव गिडवानी, एड. महेश सोनी,मोना भाई,आनंद नोतनानी, मनीष हरजानी, सोनू मदनानी, कपिल पंजवानी, घनश्याम हेमलानी, खेमचंद तेजानी, मनोहर लाल हंस, रोहित आयलानी, नारायण बहरानी, किशोर बुधरानी, सुंदर चेतवानी, संजय नोतनानी, सुन्दर हरजानी, टेकचंद सुखलानी, हरीश लालवानी, मनोज नोतनानी, के. लाल त्रिलोकानी, प्रकाश मंगवानी, दिनेश नोतनानी, विकास जेठवानी, कुनाल जेठवानी, राज कुमार गुरनानी, बी.डी. दासवानी, शंकर जगवानी, जितेंद्र सुमानी, मनीष लालचंदानी, डॉ. योगेश मदनानी, नरेश डोडवानी, राम बबानी, ईश्वर सेवकानी, सुशील सागर, नितिन,जाजन सोनी, मुकेश सभानी, गीति भाई, मेघराज लाडकनी, इंदर तुलसानी, डॉ. अशय गेलानी, जितेंद्र पमनानी, भजन लाल,भगवंती सजनानी दीदी, लता भगत्यानी,अंजू दयालानी,मेजर भरखा गुरभानी, ललिता कर्मचंदानी,नेहा फुलवानी,किरन वरयानी, सुनीता छाबड़िया,मधु मखीजा, महिमा बजाज,रश्मि बुधरानी, सिद्धि आइलानी, रेशमा पंजवानी,विधि पंजवानी, दिया सेवकानी, पूजा सेवकानी आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment