WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गुप्ता एच सी ओवरसीज सहित आगरा की पांच निर्यात इकाइयों को मिला “निर्यात रत्न अवार्ड” रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

 

 

गुप्ता एच सी ओवरसीज सहित आगरा की पांच निर्यात इकाइयों को मिला “निर्यात रत्न अवार्ड”

 

आगरा। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्टर्स ऑर्गनाइजेशन (फियो), भारतीय स्टेट बैंक एवं उत्तर प्रदेश निर्यात संवर्धन परिषद के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को होटल रमाडा, अलीगढ़ में आयोजित “फ्यूजन कॉन्क्लेव” के दौरान निर्यात क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले उद्यमियों एवं औद्योगिक इकाइयों को “निर्यात रत्न अवार्ड” अलीगढ़, आगरा सहित प्रदेश की 10 प्रमुख औद्योगिक इकाइयों को उनके उल्लेखनीय निर्यात प्रदर्शन, वैश्विक बाजार में भारतीय उत्पादों की पहचान स्थापित करने तथा रोजगार सृजन में योगदान के प्रदान किया गया।

 

यह सम्मान मुख्य अतिथि फियो के महानिदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. अजय सहाय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अलीगढ़ के महापौर एवं निर्यातक प्रशांत सिंघल ने की, विशिष्ट अतिथि भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक राजीव मिश्रा एवं उप आयुक्त उद्योग एसपी यादव ने संयुक्त रूप से चुने गए अवार्डियों को प्रदान किया।

जिसमें गुप्ता एच.सी. ओवरसीज के चेयरमैन गोपाल गुप्ता को अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय उत्पादों को नई पहचान दिलाने के लिए सम्मानित किया गया।

साई कृपा इम्पैक्स के चेयरमैन राजेश मंगल को निर्यात क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों एवं उद्योग विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त रोमसंस ग्रुप के प्रबंध निदेशक किशोर खन्ना को चिकित्सा एवं हेल्थकेयर उत्पादों के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर उत्कृष्ट निर्यात प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

स्टोनमेन क्राफ्ट्स के प्रबंध निदेशक रजत अस्थाना को हस्तशिल्प एवं स्टोन क्राफ्ट उत्पादों के निर्यात में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मान प्राप्त हुआ।

प्रकाश डीजल्स के प्रबंध निदेशक राजेश गर्ग को औद्योगिक उत्पादों के निर्यात में निरंतर उत्कृष्ट योगदान के लिए “निर्यात रत्न अवार्ड” प्रदान किया गया।

 

*मुख्य रूप से रहे मौजूद*

इस मौके पर भारत सरकार के संयुक्त महानिदेशक विदेश व्यापार आलोक द्विवेदी, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास कार्यालय के निदेशक वी. के. वर्मा, एसबीआई-एसएमई शाखा आगरा के एजीएम पुनीत शर्मा, अलीगढ़ के मुख्य प्रबंधक मनीष मीणा, बिल्डर हार्डवेयर एक्सपोर्टर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सतीश गौर, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव शलभ जिंदल, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चैप्टर अध्यक्ष आलोक झा, लघु उद्योग भारती के महासचिव ललेश सक्सेना, सीएसएलए के महासचिव अजय शर्मा, कन्वीनर बृजेश शर्मा तथा यूपीकॉन के सलाहकार विशाल चंदानी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन फ़ीओ उत्तर प्रदेश के चेप्टर हेड आलोक श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष