*तमन्चाबाजों पर दर्ज हुई एफ. आई. आर.*

वन विभाग में पूर्व में स्टेनो के पद पर कार्यरत रहे पुष्पेंद्र कुमार और उसके तमंचाबाज साथियों पर थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मु. अ. सं. – 0271/2026 प्राथमिक की दर्ज की हैl
*कृपाल होटल पर हुआ था बबाल*
8/6/2026 को कृपाल होटल पर वनकर्मियों के साथ आपराधिक घटना की शिकायत पर थाना कोतवाली नगर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया है l पीड़ित वनकर्मी बाहर के जनपदों के रहने वाले हैं, उनके आरोप हैं कि पुष्पेंद्र ने स्थानीय होने का लाभ लेकर दबंगई दिखता रहता था जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दे दिया l
*हो चुका स्थानांतरण फिर भी है जमा हुआ*
स्टेनो पुष्पेंद्र कुमार का स्थानांतरण जनपद हाथरस में हो चुका है लेकिन फिर भी जनपद एटा को नहीं छोड़ रहा है l
*जिस पद का ले रहा वेतन, एटा में नहीं है वह पद*
स्टेनो पुष्पेंद्र कुमार का प्रमोशन पी. ए. के पद पर हो चुका है, लेकिन जनपद एटा में यह पद है ही नहीं है, जबकि पुष्पेंद्र पी. ए. के पद का वेतन ले रहा है l जानकारों की मानें तो पुष्पेंद्र को पी. ए. के पद का वेतन मिलना गलत है, जब उस पद का काम नहीं किया जा रहा तो उस पद का वेतन कैसे लिया जा सकता है l यदि उच्च अधिकारियों द्वारा प्रकरण का संज्ञान लिया जाए तो गलत रूप से लिए हुए वेतन की रिकवरी तक हो सकती है l









