फर्रूखाबाद क्षेत्र सांसद मुकेश राजपूत पर एफआईआरBMF News

*कासगंज से बड़ी खबर*

 

*फर्रूखाबाद क्षेत्र सांसद मुकेश राजपूत पर एफआईआर*

Oplus_131072

 

*बहन-पत्नी और बेटे समेत 38 नामजद किए गए*

 

*लूट और जानलेवा हमले का आरोप*

 

*एमपी-एमएलए कोर्ट* के *आदेश* पर *कासगंज* के *थाना सहावर पुलिस* ने *फर्रुखाबाद* से *सांसद* मुकेश राजपूत, उनकी बहन रीना राजपूत, पत्नी सौभाग्यवती, बेटों, सुरक्षा गार्डों *समेत 38 नामजद* और *50 अज्ञात* लोगों के खिलाफ बलवा, लूट और घर में *घुसकर जानलेवा हमला* करने *जैसी गंभीर धाराओं* में प्राथमिकी *दर्ज* की है। गांव लक्ष्मीपुर निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह की तहरीर *प्राथमिकी दर्ज की गई है।*

 

सितंबर *2025* को रीना राजपूत ने विवाद के बाद फर्जी वीडियो बनवाकर मायके फोन किया। उसी शाम करीब 8 बजे सांसद के इशारे पर दर्जनों हथियारबंद लोगों ने घर को घेर लिया। डर के मारे परिवार के अन्य सदस्य जान बचाकर भागे, जबकि पीड़ित बुजुर्ग पहले माले पर ही फंसे रह गए। हमलावरों ने कटर से लोहे के दरवाजे और ताले काट दिए। पीड़ित ने रातभर अपनी लाइसेंसी रायफल से खुद को बचाया और पुलिस को फोन करते रहे।

 

*आरोप है कि सांसद* के राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस ने पीड़ित की मदद नहीं की। 8 सितंबर की सुबह पुलिस उलटे पीड़ित के बेटे राजेश को पकड़कर ले गई और रायफल जब्त कर चालान कर दिया। जब पीड़ित की कैंसर पीड़ित बेटी प्रीति और पत्नी जानकी देवी घर पहुंचीं तो आरोपियों ने उन्हें लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। इसके बाद घर के अलमारियों व बक्सों के ताले तोड़कर लूटपाट की गई।

 

*इन आरोपियों पर दर्ज हुई प्राथमिकी*

 

फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत, उनकी पत्नी सौभाग्यवती, पुत्र अर्पित व अंकित, दो सुरक्षा गार्ड, बहन रीना राजपूत, भाई राकेश, दिनेश उर्फ नन्हे, संजीव, सुधाकर प्रधान, ओमसरन वर्मा (भट्टा वाले) सहित कुल 38 नामजद समेत 50 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Leave a Comment